Coronavirus: राजस्थान में सभी धार्मिक स्थलों को 1 सितंबर से खोलने की अनुमति
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 11147 नए मामले सामने आए और 266 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,11,798 हो गई है।
- कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली में हाई कोर्ट और बाकी कोर्ट 14 अगस्त तक बंद रहेंगे।
- वर्ल्डोमीटर्स के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख के पार हो गई है।
- बिहार में बिजली गिरने की वजह से आठ लोगों की जान चली गई।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1159 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,285 हो गई है।
- कर्नाटक में आज कोरोना के 6128 नए मामले दर्ज किए गए और 83 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,18,632 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 5864 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई।
- देश में पिछले 24 घंटे में 52,123 नए मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,83,792 हो गई है, अब तक 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अयोध्या में 4 पुलिस कर्मियों और एक सहायक पुजारी की रिपोर्ट पॉजिटिव
पांचो संक्रमित फिलहाल क्वारंटीन में है। अयोध्या के डीएम ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि आगामी कार्यक्रम कोरोना वायरस मुक्त है
अफगानिस्तान में कार में बम धमाका, आठ लोगों की मौत और 30 घायल
अफगानिस्तान में एक कार में बम धमाका होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।
वहीं मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम रक्षक ’चुनने का निर्देश दिया है। ये ग्राम रक्षक पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करेंगे ताकि जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
All religious places in the state to re-open for common devotees, from 1st Sept. Home Ministry to issue a guideline for the same, in the wake of COVID. CM Gehlot has instructed all Dist Collectors to make arrangements, ensuring social distancing & health protocols: Rajasthan govt
— ANI (@ANI) July 30, 2020
छत्तीसगढ़ पुलिस ने भांग तस्कर को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को महासमुंद में एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 80 किलोग्राम भांग जब्त की गई।Chhattisgarh: Police busted an interstate drug smuggling gang in Mahasamund today and arrested eight smugglers, seizing 80 kg of cannabis from their possession. pic.twitter.com/wdHULE9U5J
— ANI (@ANI) July 30, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा डॉ जावेद के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दी।
Delhi: CM Kejriwal met the family of Dr Javed Ali, who died due to COVID on 20 July. Says, "We gave them compensation of Rs 1 Cr. It's a small amount through which we're saying that we care for them & are with them. I assured that they can tell us if they need any help in future" pic.twitter.com/CxL8saEaGI
— ANI (@ANI) July 30, 2020
जम्मू-कश्मीर सरकार के निदेशक (सूचना) रोहित कंसल ने सैफुद्दीन सोज के आरोपों पर कहा कि, सैफुद्दीन सोज को कभी हिरासत में नहीं रखा गया। वह पिछले कुछ महीनों में दो बार दिल्ली गए। वह कहीं भी जाने को फ्री हैं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने उन्हें अवैध रूप से नजरबंद रखने की बात कही थी।
#WATCH: Saifuddin Soz is neither under arrest nor detention. In past few months he has been to Delhi twice, in Oct & Dec. He's free to go wherever he likes with the usual security drill, being a protected person. There's no question of lying by govt: J&K admn spox Rohit Kansal pic.twitter.com/IJLhx11swI
— ANI (@ANI) July 30, 2020
झारखंड में आज कोरोना के 371 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,399 हो गई है, जिनमें 6,120 मामले सक्रिय हैं, 4176 लोग ठीक हो चुके हैं और 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम में पिछले 24 घंटे में 41028 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें 2112 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 38,407 हो गई है। इनमें 27,832 ठीक, 10478 सक्रिय मामले और 94 मौतें शामिल हैं।
राजस्थान में 1156 नए मामले, 13 की मौत
राजस्थान में रात 8.30 बजे तक कोरोना के 1156 नए मामले सामने आएऔर 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 40936 हो गई है। इनमें 11,038 मामले सक्रिय हैं और 667 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2506 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,506 हो गई है। राज्य में 1,090 सक्रिय मामले हैं, 1387 ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 12 मौतें हुई हैं।
रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है
सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर अपनी याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मुंबई में जांच की मांग करते हुए रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं।
वर्ल्डोमीटर्स के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख के पार हो गई है। कुल मामलों की संख्या 16,39,092 हो गई है। अबतक कोरोना से 35,783 लोगों की मौत हुई है। 1,057,395 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 545,914 है।
अफगानिस्तान में कार बम धमाके में कई लोगों की मौत
मध्य लोगार प्रांत में एक कार बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। इस बात की जानकारी वहां के स्थानीय मीडिया ने दी।
Dozens of people killed and injured in a car bomb attack in central Logar province: Afghanistan' Pajhwok Afghan News
— ANI (@ANI) July 30, 2020
कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली में हाई कोर्ट और बाकी कोर्ट 14 अगस्त तक बंद रहेंगे।
Delhi High Court extends the suspension of the functioning of High Court and subordinate courts till 14th August, in view of the #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/3UXOXBu89O
— ANI (@ANI) July 30, 2020
मध्यप्रदेश में कोरोना के 834 नए मामले, 13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 834 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,968 है। इनमें 8454 मामले सक्रिय हैं और 21,657 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण 857 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में बिजली गिरने की वजह से आठ लोगों की मौत
बिहार में आज बिजली गिरने की वजह से आठ लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में शेखपुरा के तीन, जमुई के तीन, सीवान और बेगूसराय के एक-एक लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
हरियाणा में 623 नए मामले के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 34,254 हो गई है, जिनमें 6497 मामले सक्रिय हैं।
पंजाब में आज कोरोना के 511 नए मामले
पंजाब में आज कोरोना के 511 नए मामले आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15456 हो गई है। इनमें 4577 मामले सक्रिय हैं, 10509 लोग ठीक हो चुके हैं और 370 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
मणिपुर में 47 नए मामले
मणिपुर में 47 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2505 हो गई है। सक्रिय मामले 829 हैं और 1672 लोग ठीक हो चुके हैं।
गोवा में आज कोरोना के 215 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 215 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5704 हो गई है। राज्य में सक्रिय और ठीक होने वालों की संख्या क्रमशः 1657 और 4005 है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 11147 नए मामले सामने आए और 266 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,11,798 हो गई है। इनमें 2,48,615 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,48,150 मामले सक्रिय हैं।
उत्तराखंड में आज 199 नए मामले
बिहार सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की
बिहार सरकार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका (सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग) को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की।
Bihar government files caveat before Supreme Court challenging actor Rhea Chakraborty's petition, seeking transfer of the FIR, registered in Patna, to Mumbai in actor #SushantSinghRajput's death case. https://t.co/ULmzRCC9RR
— ANI (@ANI) July 30, 2020
बिहार पुलिस ने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से पूछताछ की
महाराष्ट्र: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने आज मुंबई में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के आवास पर उनसे पूछताछ की।
आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला
उत्तराखंड में आज आठ आईएएस अधिकारियों और पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।
दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू नहीं होगी। ऐसा 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
Suspension of flights to Kolkata from 6 cities- Delhi, Mumbai, Pune, Chennai, Nagpur & Ahmedabad has been extended till 15th August: West Bengal Additional Chief Secretary (Home) in a letter to Secretary, Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/Qth78uILYC
— ANI (@ANI) July 30, 2020
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सात बजे रूटीन टेस्ट और जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
Congress President Sonia Gandhi (in file pic) admitted today at 7 pm to Sir Ganga Ram Hospital. She has been admitted for routine tests and investigations. Her condition is currently stable: Dr D.S. Rana, Chairman (Board of Management), Sir Ganga Ram Hospital, Delhi pic.twitter.com/uldUxfLCJV
— ANI (@ANI) July 30, 2020
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1093 नए मामले, 29 की मौत
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1093 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 1,34,403 हो गई है, जिनमें 1,19,724 लोग ठीक हो चुके हैं और 3936 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
बिहार में 1 से 16 अगस्त तक अतिरिक्त प्रतिबंध
बिहार में कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, उप-मंडल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और राज्य के सभी नगरपालिका क्षेत्रों में 1 से 16 अगस्त तक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया गया है।
Government of Bihar imposes additional restrictions, in state headquarters, district headquarters, sub-divisional headquarters, block headquarters and all municipal areas in the state from 1st to 16th August in the wake of #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/J9d9h2ZATE
— ANI (@ANI) July 30, 2020