{"_id":"5da1165f8ebc3e01711f8070","slug":"brain-dead-student-gives-new-lease-of-life-to-nine-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रेन डेड’ छात्र ने नौ लोगों को दी नई जिंदगी, माता-पिता ने लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘ब्रेन डेड’ छात्र ने नौ लोगों को दी नई जिंदगी, माता-पिता ने लिया फैसला
Sat, 12 Oct 2019 05:25 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ‘ब्रेन डेड’ छात्र ने नौ लोगों को नई जिंदगी दी है। उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को शुक्रवार को इन नौ लोगों में प्रत्यारोपित किए गए। अस्पताल से जारी बयान के अनुसार, 18 वर्षीय बी रामकुमार 8 अक्तूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल (केएमसीएच) में भर्ती कराया गया। इलाज का कोई असर नहीं होने पर 10 अक्तूबर को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद माता-पिता बालासुब्रमणि और सुप्रिया ने उसके अंगों को डोनेट करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
माता-पिता की अनुमति के बाद डॉक्टरों ने रामकुमार के दिल, फेफड़ों, किडनी, लीवर, आंखें, स्किन और बोन को निकाला। लीवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण केएमसीएच में किया गया जबकि दूसरी किडनी, आंखों, स्किन और बोन को निजी अस्पतालों को दिया गया।
विज्ञापन
दिल और फेफड़ों को चेन्नई के एक निजी अस्पताल को भेजा गया। बयान में कहा गया है कि परिजन रामकुमार के अंगों के नौ जरूरतमंदों के काम आने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।