फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   brahmaputra floods is a big issue in assam assembly elections 2021 bjp congress

असम: ब्रह्मपुत्र की बाढ़ किसे दिलाएगी 'राजगद्दी', सभी पार्टियां उठा रहीं यह मुद्दा

Fri, 26 Mar 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Mar 2021 10:39 AM IST
सार

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। दोनों पार्टियों ने असम की जनता से तमाम वादे किए हैं। मगर असम के साथ जो सबसे बड़ा मुद्दा जुड़ा हुआ है, वह है बाढ़ का

विज्ञापन
brahmaputra floods is a big issue in assam assembly elections 2021 bjp congress
ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 126 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण में 47 सीटों के लिए वोटिंग होगी। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। दोनों पार्टियों ने असम की जनता से तमाम वादे किए हैं। मगर असम के साथ जो सबसे बड़ा मुद्दा जुड़ा हुआ है, वह है बाढ़ का। ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से यहां हर साल तबाही मचती है। लाखों लोग प्रभावित होते हैं, कइयों की जान जाती है। ऐसे में क्या इसको लेकर वाकई कोई ठोस कदम उठाया जाएगा, यह अपनेआप में बड़ा सवाल है। दरअसल, पिछले साल ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से तकरीबन 2500 गांव डूब गए थे। सरकारी अनुमान के मुताबिक, बाढ़ से करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए थे और शुरुआत में ही 84 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 26 लोग जमीन खिसकने की वजह से मारे गए थे। और तो और लाखों जानवर सैलाब में बह गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में असम की जनता को बाढ़ से निजाद दिलाना एक बड़ा व महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी को ध्यान में रखते हुए असम के लोग शायद वोट करेंगे। 

विज्ञापन



भाजपा के चुनावी वादे

  • असमवासियों को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए हमारी सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • ओरुनोदोई योजना के तहत 30 लाख परिवारों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी
  • दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और आठ लाख को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का वादा किया
  • घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा
  • राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा
  • मिशन शिशु उन्नयन : बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बच्चों को उच्च गुणत्ता पूर्ण शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आठवीं कक्षा के बाद की छात्राओं को हम साइकिल दी जाएगी, जिससे ड्राप आउट रोक सकेंगे।


घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी

  • नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
  • चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी। 
  • पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed