फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy ends life after receiving fake message in the name of NCRB in north Kerala district

केरल: डर के कारण से युवक ने की आत्महत्या, एनसीआरबी के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर की थी 30,000 की मांग

Fri, 29 Sep 2023 04:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोट Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 04:47 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से एक चिट्ठी भी मिला, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी का संकेत मिला। चिट्ठी में लड़ने ने अपनी मां को बताया कि वह किसी भी अनधिकृत वेबसाइट में लॉगइन नहीं किया था

विज्ञापन
Boy ends life after receiving fake message in the name of NCRB in north Kerala district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी केरल जिले में एक 16 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नाम पर एक फर्जी संदेश पाने के बाद आत्महत्या कर ली। दरअसल, एनसीआरबी ने अपने  संदेश में युवक को एक अनधिकृत फिल्म वेबसाइट का इस्तेमाल करने पर उससे भुकतान की मांग की थी। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान आदिनाथ के तौर पर की गई है, जो सिटी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। बुधवार को युवक अपने ही अपार्टमेंट में लटका पाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से एक चिट्ठी भी मिला, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी का संकेत मिला। चिट्ठी में लड़ने ने अपनी मां को बताया कि वह किसी भी अनधिकृत वेबसाइट में लॉग इन नहीं किया था, लेकिन वह अपने लैपटॉप में कुछ वैध वेबसाइट के माध्यम से फिल्म देखता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया, 'युवक के लैपटॉप से एनसीआरबी के नाम पर एक फर्जी संदेश बरामद किया गया है, जिसमें कहा गया था कि युवक ने किसी अनधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल किया है, जिस वजह से उसे अब 30,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा और साथ ही उसे जेल की सजा भी दी जाएगी। यह शायद लड़के को डराने के लिए किया गया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस को पता चला कि युवक ने किसी भी अवैध वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य कई जानकारी सामने आ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed