फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   both houses of parliament congratulate isro for successful launch of chandrayaan 2

चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण,दोनों सदनों ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Mon, 22 Jul 2019 08:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
both houses of parliament congratulate isro for successful launch of chandrayaan 2
चंद्रयान-2 - फोटो : social media
देश के दूसरे चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के बाद संसद के दोनों सदनों ने प्रक्षेपण से संबंधित वैज्ञानिकों और परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन

चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के कुछ देर बाद ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की बधाई दी। यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है।
विज्ञापन

चंद्रयान-2 का सोमवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ला ने कहा कि इस प्रक्षेपण के साथ ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की शक्ति और क्षमता को बढ़ावा मिला है। यह इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। हम वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। 


सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। विपक्ष के कुछ सदस्यों ने कहा कि यह वैज्ञानिकों की उपलब्धि है, इसमें प्रधानमंत्री का नाम क्यों लिया जाए?
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी उच्च सदन में इस उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों, वैज्ञानिकों, इसरों के कर्मचारियों और अंतरिक्ष विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed