फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   both house raised devaria shelter home case, rajnath singh praised yogi

देवरिया आश्रय गृह मामले में दोनो सदनों में गूंज, राजनाथ सिंह ने योगी की मामले में की तारीफ

Tue, 07 Aug 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
both house raised devaria shelter home case, rajnath singh praised yogi
राजनाथ सिंह
देवरिया जिले के एक महिला आश्रय गृह में कथित सेक्स रैकेट मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ ने लोकसभा में कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। इसके साथ ही योगी सरकार को बधाई देते हुए राजनाथ ने कहा कि सीएम ने मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक महिला आश्रय गृह में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने को लेकर हंगामा हुआ। मामले को लेकर हंगामे की वजह से सभापति को सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। सदन के पटल पर दस्तावेजों और बयान रखे जाने के तुरंत बाद सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सदस्यों के आचरण के संबंध में कुछ टिप्पणियां की। 
विज्ञापन


दिल्ली में आरजेडी, एसपी और सीपीआई सांसदों ने संसद परिसर में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार को घेरा। लोकसभा में मामले पर जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देवरिया मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और जिलाधिकारी को भी तुरंत हटाया गया। सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि बाल सुधार गृह की संचालिका को जेल भेजने का काम किया और वरिष्ठतम अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई है और कहा कि जो भी अपराधी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृहों के लिए सभी राज्यों को एडवाइडरी भेजी जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

वहीं उत्तर प्रदेश की महिला व बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस मामले पर मंगलवार को कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। रीता ने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह लापरवाही के चलते हुए कहा या सोची-समझी साजिश के तहत, यह मामले पर रिपोर्ट्स आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा, 'सीएम ने खुद इस मामले को संज्ञान में लिया है और वह इस मामले में जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


रीता ने राजनीतिक दलों पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'वे राजनीतिक दल इसे राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं, जिनके संरक्षण में यह बालिका गृह चलता रहा।बता दें कि देवरिया के इस शेल्टर होम से 24 लड़कियों को मुक्त कराया गया है और करीब 18 लड़कियां अभी भी गायब हैं। शेल्टर होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed