{"_id":"5e1dd3448ebc3e4b1805846b","slug":"both-bangladesh-and-india-signed-an-agreement-for-making-a-movie-on-sheikh-mujibur-rahman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख मुजीबुर्रहमान पर भारत और बांग्लादेश मिलकर बना रहे हैं फिल्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शेख मुजीबुर्रहमान पर भारत और बांग्लादेश मिलकर बना रहे हैं फिल्म
Tue, 14 Jan 2020 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar and Muhammad H Mahmud
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ भारत और बांग्लादेश के बीच एनआरसी और सीएए के सवाल पर दूरियां बढ़ती हुई दिख रही हैं, तो वहीं इस माहौल में भी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान की दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है। इसी कड़ी में दोनों देशों के बीच रेडियो और फिल्म के क्षेत्र में कंटेंट की साझेदारी को लेकर एक अहम समझौता हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बांग्लादेश के सूचना मंत्री मोहम्मद महमूद की मौजूदगी में इस समझौते पर मंगलवार को दस्तखत किए गए। ऑल इंडिया रेडियो और बांग्लादेश बेतर (रेडियो बांग्लादेश) के साथ साथ राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम के बीच कंटेंट शेयरिंग को लेकर यह समझौता किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भारत और बांग्लादेश की साझा कोशिशों से बंगबंधु के नाम से मशहूर रहे शेख मुजीबुर्ररहमान की जिंदगी और उनके कामकाज पर एक फिल्म बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस फिल्म को दोनों देश मिलकर बनाएंगे और आगामी मार्च तक रिलीज कर देंगे।
विज्ञापन
इस समझौते के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच हमेशा से गहरे दोस्ताना रिश्ते रहे हैं और हमने हमेशा अपनी समृद्ध परंपराओं को एक दूसरे के साथ साझा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच रेडियो कंटेंट साझा करने को लेकर जो समझौता हुआ है, उससे दोनों ही देशों के बीच रिश्तों का एक नया आयाम जुड़ा है।
जाहिर है, पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव और सीएए एनआरसी जैसे सवाल को लेकर जो दूरियां बढ़ती हुई दिख रही हैं और खासकर रायसीना डायलॉग में बांग्लादेश के शामिल नहीं होने से जो स्थितियां पैदा हुई हैं, उस बीच यह समझौता एक उम्मीद जगाने वाला है।