विरोध के बावजूद लोकसभा में पारित हुए दोनों कृषि विधेयक, पीएम ने कहा- किसानों के लिए महत्वपूर्ण क्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को कृषि संबंधी दो और विधेयकों को लोकसभा से पास करवा लिया। विपक्ष और अकाली दल के तमाम विरोधों के बावजूद सरकार ने दोनों विधेयकों को पास करवा लिया। सरकार ने हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के बावजूद कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा प्रदान करना) विधेयक, 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक को लोकसभा से पारित करवा दिया। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक को लोकसभा से पारित करवा दिया था।
Lok Sabha passes Farmers’ Produce Trade and Commerce (Promotion and Facilitation) Bill, 2020, and Farmers (Empowerment and Protection) Agreement on Price Assurance and Farm Services Bill, 2020. pic.twitter.com/GhUUOzDIwR
— ANI (@ANI) September 17, 2020विज्ञापन
कृषि और किसानों के लिए महत्वपूर्ण क्षण: नरेंद्र मोदी
कृषि से जुड़े तीनों बिल लोकसभा से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. पीएम ने जहां इसे किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया वहीं विरोधियों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे।
उन्होंने कहा, 'इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे।
पीएम ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि एमएसपी और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं।
किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं। #JaiKisan
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2020
कांग्रेस ने मैनिफेस्टो में हमेशा इन सुधारों की बात की
बिल के पारित होने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा इस तरह के सुधारों को अपने मैनिफेस्टो में शामिल किया लेकिन कभी इन्हें लागू करने का हिम्मत नहीं दिखा पाई. मोदी जी ने किसानों को आजाद किया है, इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।'
Congress has always mentioned such reforms in its election manifesto but never had the courage to pursue them. Modi ji has liberated the farmers, I congratulate everyone for this: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar #AgricultureBills pic.twitter.com/xvdJdLzGhW
— ANI (@ANI) September 17, 2020
किसानों के लिए कुछ भी करेंगे: अकाली दल
बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि संबंधी इन तीन विधेयकों का पंजाब-हरियाणा के किसानों समेत कई राज्यों द्वारा विरोध किया जा रहा है। विपक्ष ने भी इन विधेयकों को किसान विरोधी बताया है। वहीं सरकार द्वारा विधेयकों के लोकसभा से पारित करवाने के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'हम किसानों के साथ खड़े हैं और उनके लिए कुछ भी करेंगे। हमारी पार्टी द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए शीघ्र ही एक बैठक होगी।
We stand with the farmers and will do anything for them. Next course of action will be taken by our party for which there will be a meeting shortly: Shiromani Akali Dal President Sukhbir Singh Badal #AgricultureBill pic.twitter.com/GAKuzEn0gu
— ANI (@ANI) September 17, 2020