{"_id":"60ba21a98ebc3e29c512c78f","slug":"border-security-force-signed-mou-with-shree-cement-to-provide-free-cement-to-martyrs-family-to-construct-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ शहीदों के आश्रितों को मकान बनाने के लिए मिलेगा फ्री सीमेंट, 4000 वर्ग फुट तक के प्लॉट पर मिलेगी यह सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ शहीदों के आश्रितों को मकान बनाने के लिए मिलेगा फ्री सीमेंट, 4000 वर्ग फुट तक के प्लॉट पर मिलेगी यह सुविधा
Fri, 04 Jun 2021 06:20 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:20 PM IST
सार
सीमेंट निर्माण कम्पनी श्री सीमेंट ने शहीद परिवारों के लिए नया मकान बनाने में फ्री सीमेंट देने का प्रावधान किया है। इस संबंध में उपरोक्त कंपनी व भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ के बीच 28 मई 2021 को एसओपी/एमओयू साइन हुआ है...
विज्ञापन
शहीद बीएसएफ जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala (File)
विस्तार
देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले बीएसएफ जवानों के आश्रितों की मदद के लिए 'सीमा सुरक्षा बल' भरसक प्रयास कर रहा है। इस बल ने अब श्री सीमेंट कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत श्री सीमेंट द्वारा बीएसएफ के उन शहीदों के परिजनों को मकान बनाने के लिए फ्री सीमेंट उपलब्ध कराया जाएगा, जो 1.1.1999 से 1.1.2019 के दौरान शहीद हुए हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा, बीएसएफ की तर्ज पर दूसरे अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को भी इसी तरह का एमओयू साइन करना चाहिए, ताकि शहीदों के परिजनों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुताबिक शहीदों के आश्रित नया मकान बनाते हैं तो उन्हें सीमेंट खरीदने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। श्री कंपनी ने चार हजार वर्ग फुट तक के मकान का निर्माण करने के लिए फ्री सीमेंट उपलब्ध कराने की बात कही है। बता दें कि इससे पहले बीएसएफ डीजी राकेश अस्थाना ने 15 मार्च 2021 को जारी एक अन्य आदेश में कहा था कि इस बल के किसी भी पूर्व अधिकारी या जवान का आकस्मिक निधन होता है तो उसके अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही उन्हें अंतिम सलामी गारद देने के लिए भी अलग से गाइडलाइन जारी की गई थी। इससे बीएसएफ जवानों को यह अहसास रहता है कि 'सीमा सुरक्षा बल' सदैव उनके साथ है। वे खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
सीमेंट निर्माण कम्पनी श्री सीमेंट ने शहीद परिवारों के लिए नया मकान बनाने में फ्री सीमेंट देने का प्रावधान किया है। इस संबंध में उपरोक्त कंपनी व भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ के बीच 28 मई 2021 को एसओपी/एमओयू साइन हुआ है। देखने में आता है कि कई बार शहीदों के परिजनों को सरकार की तरफ से जो आर्थिक मदद मिलती है, वह नाकाफी होती है। शहीद के अगर दो तीन बच्चे हैं और वे सभी उच्च स्तर पर पढ़ाई कर रहे हैं तो ऐसे में खर्च चलाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इस बीच मकान बनाना पड़ जाए तो उसका खर्च उठाना आसान नहीं होता। श्री सीमेंट द्वारा 'प्रोजेक्ट नमन' नाम से एक राष्ट्रीय पहल के जरिए भारतीय आर्म्ड फोर्सेस के शहीद परिवारों को मुफ्त सीमेंट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन