फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Border Roads Organisation re-constructs vital bridge in record time in Arunachal Pradesh

Arunachal Pradesh: बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में बनाया पुल, सात दिनों तक चौबीसों घंटे चला काम

Tue, 12 Jul 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक सप्ताह के रिकॉर्ड समय में अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में एक पुल का निर्माण किया है।ये पुल तीन जुलाई को एक भीषण बाढ़ के कारण छतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
Border Roads Organisation re-constructs vital bridge in record time in Arunachal Pradesh
BRO - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक सप्ताह के रिकॉर्ड समय में अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में एक पुल का निर्माण किया है। बीआरओ द्वारा बनाया गया ये पुल, जिसे बेली ब्रिज कहा जाता है, जिले की कोलोरिआंग-ली-हुरी रोड पर स्थित है। ये चीन के तिब्बत क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है।चीन की सीमा से सटे होने के कारण ये पुल रणनीतिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ये पुल तीन जुलाई को एक भीषण बाढ़ के कारण छतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण तबसे यातायात प्रभावित चल रहा था। पुल को जल्दी से जल्दी बनाने के लिए कई नवीन तकनीकों का भी प्रयोग किया गया। 
विज्ञापन


जिसके बाद सीमा सड़क संगठन के तहत प्रोजेक्ट अरुणांक के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड समय में पुल को बनाकर फिर से इसका शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट अरुणांक के मुख्य अभियंता अनिरुद्ध एस कंवर ने मंगलवार को बताया कि लगातार बारिश और भूस्खलन सहित अन्य कठिन परिस्थितियों के कारण पुल को फिर से बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम था। पुल निर्माण के लिए सभी चुनौतियों को दूर करने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवर ने ये भी बताया कि ऑफिसर कमांडिंग (ओसी) रोशन और प्लाटून कमांडर मेजर मोहित के नेतृत्व में 119 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (आरसीसी) की टीम ने भारी बारिश के बावजूद पुल को फिर से शुरू करके कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए सात दिनों तक चौबीसों घंटे काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed