{"_id":"636fca77866db07a923a598e","slug":"book-maha-bjp-chief-for-black-magic-comment-on-sharad-pawar-ncp-leader-tells-cops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज, शरद पवार पर विवादित टिप्पणी करने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज, शरद पवार पर विवादित टिप्पणी करने का मामला
Sat, 12 Nov 2022 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:01 PM IST
सार
बावनकुले ने शुक्रवार को सातारा में मीडिया से बात करते वक्त कथित तौर पर कहा था कि शरद पवार अपने संपर्क में आने वालों पर काला जादू करते हैं। इस पर राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने खड़कपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले
- फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता ने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, राज्य भाजपा चीफ चंद्रशेखर बावनकुले ने राकांपा मुखिया शरद पवार के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने शरद पवार को काला जादू करने वाला बताया था। इसे लेकर शनिवार को ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बावनकुले ने शुक्रवार को सातारा में मीडिया से बात करते वक्त कथित तौर पर कहा था कि शरद पवार अपने संपर्क में आने वालों पर काला जादू करते हैं। इस पर राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने खड़कपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
उन्होंने महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय बुराइयों, अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की मांग की। तापसे ने शिकायत पत्र की प्रतियां मीडिया को भी मुहैया कराईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन