फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bommai government gives cabinet rank facilities to former cm bs yediyurappa

कर्नाटक: सरकार ने येदियुरप्पा को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक मिलेंगी सुविधाएं

Sun, 08 Aug 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।  कर्नाटक सरकार ने यह सुविधा देने का फैसला किया है। बता दें कि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफ दे दिया था। भाजपा में 75 साल से की उम्र सीमा पर बनी नीति के तहत येदियुरप्पा ने इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बने। बोम्मई ने यह सुविधाएं प्रदान की हैं। 

विज्ञापन
Bommai government gives cabinet rank facilities to former cm bs yediyurappa
बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा। - फोटो : Facebook : @BasavarajSBommai

विस्तार

कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कैबिनेट मंत्री वाली सुविधाएं दी हैं। ये सुविधाएं बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक जारी रहेंगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के अवर सचिव ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। डीपीएआर के प्रोटोकॉल विंग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पद पर रहेंगे, येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्री की सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट रैंक के मंत्री को वाहन, आधिकारिक आवास समेत कुछ भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं।  येदियुरप्पा अब एक सरकारी बंगले, वाहन, 11 कर्मचारियों और सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन


तमाम अटकलों के बीच बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा  दिया था। भाजपा की 75 वर्ष की उम्रसीमा को लेकर बनी नीति के तहत उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था। इस नीति के तहत येदियुरप्पा अब विधायक के अतिरिक्त किसी अन्य पद पर नहीं रह सकते हैं। पार्टी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में 29 मंत्री को मिली जगह
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बीते दिनों अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। हालांकि,ज्यादातर मंत्रियों को वही विभाग मिले हैं जो उनके पास येदियुरप्पा सरकार में थे। बोम्मई ने मंत्रिमंडल गठन में 29 में से 23 मंत्री उन्हीं को बनाए हैं जो येदियुरप्पा सरकार में थे। सिर्फ छह मंत्री नए बनाए गए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed