फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court said DNA test not conclusive evidence in misdeed case

Bombay High Court: दुष्कर्म मामले में डीएनए जांच निर्णायक सुबूत नहीं, लेकिन पीड़िता को भी झूठा नहीं मान सकते

Sun, 31 Jul 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 06:06 AM IST
सार

Bombay High Court: आरोपपत्र के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपपत्र के अनुसार लड़की आरोपी के घर पर काम करती थी और उसने उसका गलत फायदा उठाया।

विज्ञापन
Bombay High Court said DNA test not conclusive evidence in misdeed case
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच को निर्णायक सुबूत नहीं माना जा सकता, बल्कि आरोपी के खिलाफ सुबूतों की पुष्टि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मामले में आरोपी को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


नवी मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने 26 जुलाई को आदेश में कहा, भले ही डीएनए जांच से आरोपी बच्चे का पिता नहीं साबित होता, लेकिन पीड़िता को झूठा नहीं माना जा सकता। पीड़िता ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दिए बयान में यौन हमले की घटनाओं का स्पष्ट विवरण दिया है। 
विज्ञापन


10 दिन तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया
आरोपी ने कथित तौर पर 10 दिन तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पेट में तेज दर्द होने के बाद अपराध सामने आया। उसके चिकित्सकीय परीक्षण में गर्भवती होने का पता चला। आरोपपत्र के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपपत्र के अनुसार लड़की आरोपी के घर पर काम करती थी और उसने उसका गलत फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि डीएनए जांच निगेटिव है लेकिन पीड़िता के बयान को झूठा नहीं माना जा सकता जिसने अपने ऊपर हुए यौन हमले के कृत्य का विवरण दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच को निर्णायक साक्ष्य नहीं कहा जा सकता और उसका इस्तेमाल केवल संपुष्टिकरण साक्ष्य के तौर पर ही किया जा सकता है।


आरोपी गर्भ के लिए जिम्मेदार
अदालत ने कहा कि पीड़िता ने विशेष रूप से कहा है कि आरोपी ने उसे कुछ पैसों का लालच दिया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी जिसकी वजह से वह चुप रही। जब लड़की गर्भवती हो गई तब उसने अपने माता पिता को बताया कि आरोपी इस गर्भ के लिए जिम्मेदार है और उसने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed