फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay high court ordered to censor board to release new certificate for Udta punjab

'उड़ता पंजाब' को मिलेगा नया सर्टिफिकेट, सिर्फ एक कट के साथ जल्द होगी रिलीज

Mon, 13 Jun 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bombay high court ordered to censor board to release new certificate for Udta punjab

उड़ता पंजाब फिल्म की रिलीजिंग पर छाए संकट के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिए कि हैं कि वो दो दिन के अंदर फिल्म को केवल एक कट के बाद नए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे। वहीं कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की सेंसर बोर्ड की मांग खारिज कर दी।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकले फिल्म प्रोड्यूशर के वकील ने कहा कि फिल्म निर्धारित तिथि पर 17 जून को ही रिलीज होगी। फिलहाल कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने की सेंसर बोर्ड की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए लगभग सभी कट्स को नामंजूर कर दिया और मात्र एक कट के साथ फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को दो दिन के अंदर नया सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले विवादास्पद फिल्म उड़ता पंजाब को रिलीज को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी थी। बोर्ड की ओर से 13 कट और ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म को मंजूरी दी गई थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना ‌था कि पंजाब में ड्रग्स के आधार पर बनी फिल्म को वयस्क दर्शकों तक सीमित रखा गया है। उन्होंने कहा कि 9 सदस्यों वाले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 13 कट के साथ सर्वसम्मति से इसको दिखाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed