फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court imposes cost on woman who lodged rape complaint but later said it was consensual relationsh

Bombay High Court: हाईकोर्ट ने महिला पर लगाया 25000 का जुर्माना; दुष्कर्म के आरोप के बाद बदल दिया था बयान

Tue, 17 Oct 2023 10:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 10:41 PM IST
सार

न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की खंडपीठ ने 20 सितंबर के अपने आदेश में जुर्माने का आदेश दिया था। महिला ने हाई कोर्ट के सामने यह भी कहा था कि उसने अपनी इच्छा से अपना गर्भपात कराया है।
 

विज्ञापन
Bombay High Court imposes cost on woman who lodged rape complaint but later said it was consensual relationsh
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि महिला ने छह साल पहले एक व्यक्ति पर उसके साथ बलात्कार करने और उसे दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उसने कहा कि यह सहमति से बनाया गया संबंध था। और कोई जबरदस्ती नहीं की गई थी। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की खंडपीठ ने 20 सितंबर के अपने आदेश में जुर्माने का आदेश दिया था। यह आदेश मंगलवार को उपलब्ध हुआ। महिला ने हाई कोर्ट के सामने यह भी कहा था कि उसने अपनी इच्छा से अपना गर्भपात कराया है।
विज्ञापन


मामले के आरोपियों ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) को रद्द करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। इस मामले में अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि शिकायतकर्ता ने अपना हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि याचिकाकर्ता (आरोपी) के साथ संबंध सहमति से था। उसने गर्भधारण को समाप्त करने का एक सचेत निर्णय लिया था क्योंकि वह कानूनी रूप से शादीशुदा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दावा है कि वह पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर चुकी है और उसने एक बच्ची है और शांतिपूर्ण पारिवारिक जीवन जी रही है। उसने एफआईआर और उसके बाद की सभी कार्यवाही को रद्द करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 

हरियाणा, राजस्थान से 'सेक्सटॉर्शन', ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में चार गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली और ऑनलाइन धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में हरियाणा और राजस्थान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने की साइबर यूनिट ने इन लोगों की गिरफ्तारी की। साथ ही पांच मामलों की भी जानकारी हुई। 

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 5.15 लाख रुपये वसूलने के आरोप में वाकीम शाहुन खान और इजाज अहमद फैज मोहम्मद को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया गया।


वहीं, एक ई-कॉमर्स पोर्टल पर पोस्ट की गई पुराने कपड़े और एक अंगूठी खरीदने का वादा करके एक महिला से 3.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नरेंद्रसिंह गुर्जर को राजस्थान के डीग जिले से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, मेवात निवासी मोहम्मद सलीम खान को निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके एक महिला से 8.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि दिल्ली में अलग-अलग मामलों में दो लोगों से पूछताछ की गई और जांच जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed