फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court granted six weeks' time to NCP leader Nawab Malik to file reply in 1000 crore defamation suit 

नवाब मलिक: 1000 करोड़ मानहानि मामले में घिरे एनसीपी नेता, कोर्ट ने जवाब के लिए दिया छह हफ्ते का समय

Tue, 30 Nov 2021 09:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Nov 2021 09:04 AM IST
सार

ताजा मामला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा है। बैँक के खिलाफ होर्डिंग्स लगवाने के चलते नवाब मलिक के ऊपर मानहानि मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Bombay High Court granted six weeks' time to NCP leader Nawab Malik to file reply in 1000 crore defamation suit 
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ एक के बाद एक खुलासे करने वाले एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई की सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से नवाब मलिक के खिलाफ 1000 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर किया गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता व सात अन्य लोगों को संबंधित मामले में जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। 

विज्ञापन


बैँक की ओर से अधिवक्ता अखिलेश चौबे ने बताया कि एक से चार जुलाई के बीच नवाब मलिक की ओर से बैंक के खिलाफ कई होर्डिंग्स मुंबई की सड़कों पर लगाए गए थे, इन होर्डिंग्स से बैंक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से इस मामले में नवाब मलिक को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उन्होंने होर्डिँग्स उतारने से इंकार कर दिया और नोटिस वापस लेने को कहा। इसलिए संबंधित मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। 
विज्ञापन


मलिक ने फिर किया इंकार 
होर्डिंग मामले में राकांपा नेता की ओर से कोर्ट में कहा कि गया है कि न तो मैं और न ही मेरी पार्टी इस मामले में किसी भी तरह से जुड़ी है और होर्डिंग्स उनकी ओर से नहीं लगाए गए थे। उनकी ओर से कहा गया है कि उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed