{"_id":"59bb060a4f1c1bb2688b4a1a","slug":"bombay-hc-rebuke-facebook-and-google-on-blue-whale-game-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम : बॉम्बे HC ने फेसबुक और गूगल को लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्लू व्हेल गेम : बॉम्बे HC ने फेसबुक और गूगल को लगाई फटकार
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने जानलेवा ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम मामले में फेसबुक और गूगल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूछा कि सोशल मीडिया से ब्लू व्हेल गेम का लिंक क्यों नहीं हटाया जा रहा है। अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर हलफनामा देने को कहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की मुख्य न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर व न्यायमूर्ति नितिन जामदार की खंडपीठ ने ब्लू व्हेल गेम मामले की सुनवाई की। इस दौरान फेसबुक और गूगल दोनों ही पक्ष के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही याचिका की प्रति मिली है। इसलिए जवाब देने के लिए वक्त दिया जाए।
विज्ञापन
इस पर अदालत ने कहा कि लगता है इसको लेकर गूगल और फेसबुक गंभीर नहीं हैं। वहीं, गूगल और फेसबुक के वकीलों ने दलील दी कि याचिका में उनके भारतीय दफ्तर को पार्टी बनाया गया है, जबकि उनके मुख्य कार्यालय विदेशों में हैं। इस पर अदालत ने तल्ख टिप्पणी की कि लोग मर रहे हैं और आप तकनीकी आधार पर अपने खिलाफ मामला खारिज करवाना चाहते हैं।
अदालत ने दोनों कंपनियों के वकीलों को आदेश देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के वकील को विदेशों में दोनों कंपनियों के दफ्तरों के पते और पूरी जानकारी दें, ताकि उन्हें भी पार्टी बनाया जा सके। साथ ही एक सप्ताह में हलफनामा दायर कर ये बताएं कि ब्लू व्हेल गेम का लिंक क्यों नही हटाया जा रहा है।