फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bomb threats to crpf schools across country after airlines delhi hyderabad police on alert

Bomb Threats: देश के कई सीआरपीएफ स्कूलों को मिली बम की धमकी, स्कूल प्रबंधन को मिले ईमेल से मचा हड़कंप

Tue, 22 Oct 2024 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 22 Oct 2024 12:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम धमाका भारतीय एजेंट्स द्वारा खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाने के जवाब में किया गया है।

विज्ञापन
bomb threats to crpf schools across country after airlines delhi hyderabad police on alert
जांच में जुटे सुरक्षा एजेंसियों के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सीआरपीएफ द्वारा संचालित कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस बल अलर्ट पर है और धमकियों की जांच की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दो दिल्ली और एक हैदराबाद का स्कूल है। गौरतलब है कि देश में इन दिनों विभिन्न एयरलाइंस भी बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते विभिन्न एयरलाइंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ईमेल के जरिए स्कूल प्रबंधन को मिली बम की धमकी
पुलिस ने बताया कि ईमेल के जरिए स्कूल प्रबंधन को ये बम की धमकी मिलीं। गौरतलब है कि ये धमकियां दिल्ली के रोहिणी में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास हुए बम विस्फोट के एक दिन बाद मिली है। इस बम विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन आसपास की दुकानों और वाहनों को शीशे टूट गए थे। पुलिस इन बम धमकियों की जांच में जुटी है और हाई अलर्ट पर है। 
विज्ञापन


दिल्ली धमाके की खालिस्तान के एंगल से हो रही जांच
दिल्ली के सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए बम विस्फोट में दिल्ली पुलिस खालिस्तान कोण से जांच कर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम धमाका भारतीय एजेंट्स द्वारा खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाने के जवाब में किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को एक संदिग्ध भी दिखा है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed