{"_id":"671cbea72509324b7100b381","slug":"bomb-threats-have-hotels-in-rajkot-gujarat-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: झूठी निकली राजकोट में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: झूठी निकली राजकोट में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी
Sat, 26 Oct 2024 03:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:34 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात के राजकोट में दस नामी होटलों को धमकी भरी ईमेल मिल थी। ईमेल में इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस जांच में यह धमकी फर्जी निकली।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के राजकोट शहर में दस होटलों को शनिवार को बम की धमकी वाली ईमेल मिली, जो बाद में झूठी साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल करीब 12.45 बजे आईं, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस ने इन होटलो की पूरी तरह से तलाशी ली। विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक एस.एम. जडेजा ने बताया कि धमकी देने वाले ने खुद कैन डेन बताते हुए कहा था कि उसने इन दस होटलों में बम लगाए है, जो कुछ घंटों में विस्फोट करेंगे। हालांकि, करीब पांच घंटे की तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि तलाशी का काम शाम करीब छह बजे समाप्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इन ईमेल में कहा गया था, 'मैंने आपके होटल में हर जगह बम रखे हैं। कुछ ही घंटों में बम फट जाएंगे। आज कई निर्दोष लोगों की जान चली जाएगी। जल्दी करो और होटल खाली करो। अभी खाली करो।' ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।
दिवाली की तैयारियों के बीच जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उनमें इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजंस होटल और होटल ग्रांड रीजेंसी, भाभा होटल सहित दस होटल शामिल थे।