फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb threat letter found on international flight in Ahmedabad; search underway: Police

Gujarat: अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी वाला पत्र मिलने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 10 Feb 2025 01:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 01:45 PM IST
सार

Bomb Threat: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से सभी यात्री और सामानों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के साथ-साथ तमाम सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड में आ गई हैं। 

विज्ञापन
Bomb threat letter found on international flight in Ahmedabad; search underway: Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी वाला पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं इसकी सूचना के बाद स्थानीय पुलिस तलाश में जुट गई है। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्री और सामान की कड़ी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जेद्दा-अहमदाबाद विमान में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
वहीं इसकी जांच के दौरान एक अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे जेद्दा-अहमदाबाद विमान में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले में अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने कहा कि सीट के नीचे धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली।
विज्ञापन


सभी यात्रियों के फिंगरप्रिंट और लिखावट की होगी जांच
उन्होंने कहा, 'जेद्दा से यात्रियों को लेकर एक विमान सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद सफाई कर्मचारियों को विमान को उड़ाने की धमकी वाला एक नोट मिला। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।' अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के फिंगरप्रिंट और हैंडराइटिंग का मिलान करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि उनमें से किसी ने इस कृत्य के पीछे हाथ तो नहीं डाला है। उन्होंने कहा, 'हम प्रत्येक यात्री के फिंगरप्रिंट और लिखावट की जांच करेंगे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed