फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb threat calls received by Mumbai police, Security beefed up

Bomb Threat: 'मुंबई में कई जगह बम फिट कर दिए हैं', फोन पर मिली धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, तलाश में जुटी

Thu, 20 Oct 2022 07:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 20 Oct 2022 07:39 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने दावा किया कि इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम लगा दिए गए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने तीनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी और इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Bomb threat calls received by Mumbai police, Security beefed up
mumbai police headquarters - फोटो : Mumbai police

विस्तार

मुंबई पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम फिट कर दिए हैं। यह धमकी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और उसने सुरक्षा बढ़ा दी। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने दावा किया कि इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम लगा दिए गए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने तीनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी और इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले माह भी दी गई थी धमकी
इससे पहले 23 सितंबर को भी मुंबई में बम धमाकों के धमकी भरे कॉल किए गए थे। सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर इस आशय की धमकी दी गई थी। तब भी मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में बेंगलुरु के स्कूलों में बम धमाकों की धमकी मिली थी
इससे पहले अप्रैल में कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा था कि वे मामले की जांच करें, क्योंकि यह राज्य की शांति भंग करने की साजिश हो सकती है। कर्नाटक प्रगतिशील राज्य है और कुछ लोग यहां गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं। उन्होंने धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed