फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb blast in Manipur on third anniversary of ethnic conflict

मणिपुर: इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी घटना

Sun, 03 May 2026 09:38 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 03 May 2026 09:38 PM IST
सार

मणिपुर में जातीय संघर्ष के रविवार को तीन साल पूरे हो गए लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। रविवार को इंफाल में एयरपोर्ट से करीब एक किमी दूर बम धमाका हुआ है। 
 

विज्ञापन
Bomb blast in Manipur on third anniversary of ethnic conflict
मणिपुर में फिर तनावपूर्ण माहौल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार को बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जारी जातीय संघर्ष की तीसरी बरसी के दिन हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने इंफाल एयरपोर्ट के पास इस विस्फोट को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ विस्फोट
विस्फोट मालोम इलाके में सिंगजामेई थाने के अंतर्गत एक श्मशान घाट के पास हुआ, जो इंफाल एयरपोर्ट से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में न तो कोई व्यक्ति हताहत हुआ और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही टेरिटोरियल आर्मी का एक कैंप भी मौजूद है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में लगातार हो रहे बंद, नाकेबंदी और शटडाउन के विरोध में यह विस्फोट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौत के 25 दिन बाद दो मासूम बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार
मणिपुर के ट्रोंगलाओबी में पिछले महीने एक बम धमाके में मारे गए दो मासूम बच्चों का आखिरकार 25 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सात अप्रैल की रात को मोइरांग के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई इलाके में एक घर पर उग्रवादियों ने बम फेंक दिया था। धमाके में वहां सो रहे पांच साल के एक बच्चे और उसकी छह महीने की बहन की मौत हो गई थी जबकि मां घायल हो गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों ने शनिवार को इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) से दोनों बच्चों के शव लिए और इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। इससे पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई के लामथाबोंग में गमगीन वातावरण के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई।

बता दें कि धमाके के दिन से ही दोनों शव आरआईएमएस के मुर्दाघर में रखे हुए थे। मणिपुर सरकार ने इस घटना की जांच एनआईए को सौंपी है लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकार हमसे सच छिपा रही है। वह हत्यारों को जानती है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जो कैदी जेल में बंद हैं, उन्हें हमारे बच्चों का हत्यारा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: आसनसोल में घमासान: स्ट्रांग रूम के पास मिला मोबाइल, लिफाफे में दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा दस्तावेज बरामद


राज्य में अब तक  260 लोगों की मौत
मणिपुर में वर्ष 2023 से जारी जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 260 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यह हिंसा तीन मई 2023 को उस समय शुरू हुई थी, जब पहाड़ी जिलों में ‘ट्राइबल सॉलिडैरिटी मार्च’ निकाला गया था, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग का विरोध किया गया था।

राज्य की आबादी में मैतेई समुदाय की हिस्सेदारी करीब 53 प्रतिशत है, जो मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी समेत आदिवासी समुदाय लगभग 40 प्रतिशत हैं और वे अधिकतर पहाड़ी इलाकों में निवास करते हैं। लगातार हिंसा के बाद नौ फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के पश्चात 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। बाद में चार फरवरी को राष्ट्रपति शासन हटाते हुए भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed