{"_id":"5fad6213887c8d2b7378d14c","slug":"bollywood-drugs-racket-driver-pen-drive-and-guppy-eases-path-to-investigative-agency-ncb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट: ड्राइवर, पेन ड्राइव और गप्पी की तिगड़ी ने आसान की जांच एजेंसी की राह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट: ड्राइवर, पेन ड्राइव और गप्पी की तिगड़ी ने आसान की जांच एजेंसी की राह
Thu, 12 Nov 2020 09:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट तक पहुंचने में 'ड्राइवर, पेन ड्राइव व गप्पी' की तिगड़ी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की राह आसान बना दी है। रिया और शोविक चक्रवर्ती से लेकर अर्जुन रामपाल तक, जितने भी लोग एनसीबी के रडार पर आए हैं, उनके खिलाफ इस तिगड़ी ने जांच एजेंसी को अहम सबूत प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसी की छापेमारी में जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, उनमें पेन ड्राइव के डाटा ने कई राज खोले हैं। इस मामले में छह सात आरोपी ऐसे हैं, जिनके ड्राइवरों ने पूछताछ के दौरान भेद खोल दिया। गप्पी यानी ड्रग पेडलर ने पूछताछ में जो कुछ बताया, उसके आधार पर जांच एजेंसी ने छापेमारी का प्लान तैयार कर लिया।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल से कल पूछताछ होगी
एनसीबी शुक्रवार को अर्जुन रामपाल से पूछताछ करेगी। इससे पहले, जांच एजेंसी ने उनके ड्राइवर से पूछताछ कर अहम सूचनाएं जुटा ली हैं। साथ ही उनके घर से मिली पेन ड्राइव ने भी एजेंसी की राह आसान बना दी है। अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। इन सभी से मिली जानकारी के बाद जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल से पूछताछ करने के लिए सवालों की लंबी चौड़ी सूची तैयार की है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप्प चैट के आधार समन जारी
जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इस केस की शुरुआत में व्हाट्सएप्प ने बहुत मदद की थी। व्हाट्सएप्प चैट के आधार पर कई लोगों को समन जारी किया गया। जब तीर सही निशाने पर लगा तो दर्जनों गप्पी को हिरासत में लिया गया। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, दीपिका पादुकोण की मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश, बॉलीवुड प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला, सारा अली खान और अर्जुन रामपाल सहित कई चेहरे ऐसे रहे हैं, जिन्हें उक्त तिगड़ी से मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। इनमें से रिया और शोविक को तो सलाखों के पीछे रहना पड़ा है।
अर्जुन रामपाल के घर में छापा मारा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच एजेंसी के हाथ लगे। इनमें पेन ड्राइव और लैपटॉप आदि शामिल थे। पेन ड्राइव से एजेंसी को अहम जानकारी मिली है। साथ ही अर्जुन रामपाल के ड्राइवर ने भी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है, जो शुक्रवार की पूछताछ में अभिनेता को मुसीबत में डाल सकती हैं।इतना ही नहीं, जांच एजेंसी ने रामपाल की प्रेमिका से भी इस मामले में पूछताछ की है।हो सकता है कि रामपाल के सामने उनकी प्रेमिका, ड्राइवर और कुछ गप्पी को बैठाया जाए।