फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Body of person who attained samadhi will be exhumed says police Kerala news in hindi

Kerala: केरल में शख्स ने ली समाधि, पड़ोसियों को मौत में गड़बड़ी का शक; जांच के लिए अब कब्र से निकाला जाएगा शव

Mon, 13 Jan 2025 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 Jan 2025 12:55 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा शव मिलने पर पोस्टमॉर्टम करने का भी अनुरोध किया गया है। गोपन स्वामी के बेटे राजसेनन ने दावा किया कि उनके पिता शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे कब्रिस्तान गए और समाधि ले ली।

विज्ञापन
Body of person who attained samadhi will be exhumed says police Kerala news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत के रहस्य को उजागर करने के लिए शव को कब्र से निकाला जाएगा। मृतक के परिवार ने दावा किया था कि व्यक्ति ने समाधि प्राप्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत की जांच के लिए उसके शव को कब्र ने निकाला जा रहा है। नेय्याट्टिनकारा पुलिस को सोमवार को राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) से गोपन स्वामी के शव को कब्र से निकालने का आदेश मिला, जिससे उनका पोस्टमॉर्टम किया जा सके।
विज्ञापन


परिवार ने किया दावा- व्यक्ति ने ली समाधि
एक अधिकारी ने बताया कि गोपन स्वामी के परिवार ने जहां दावा किया था कि उन्होंने समाधि प्राप्त की थी, आरडीओ की उपस्थिति में वहां खुदाई की जाएगी। कार्यवाही शुरू करने के लिए अधिकारियों के शीघ्र ही स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है। यह घटना तब सामने आई, जब गोपन स्वामी के आवास के पास गोपन स्वामी ने समाधि ले ली है वाले पोस्टर लगाए गए। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किया है। पड़ोसियों द्वारा मौत में गड़बड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


बीमारियों के कारण बिस्तर पर थे गोपन स्वामी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव मिलने पर पोस्टमॉर्टम करने का भी अनुरोध किया गया है। गोपन स्वामी के बेटे राजसेनन ने दावा किया कि उनके पिता शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे कब्रिस्तान गए और समाधि ले ली। उन्होंने एक टेलीविजन समाचार चैनल को बताया था कि गोपन स्वामी ने परिवार को उनके शरीर को सार्वजनिक न करने और कब्र में दफनाने का निर्देश दिया था। हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि गोपन स्वामी विभिन्न बीमारियों के कारण बिस्तर पर हैं। गोपन स्वामी ने एक विशेष कब्रिस्तान का निर्माण किया था। उन्होंने नेय्याट्टिनकारा में कावुविलकम में अपनी संपत्ति पर एक मंदिर की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed