फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Body of missing MiG-29 pilot found 11 days after crash

मिग-29 हादसा: दूसरे पायलट का शव मिला, शादी की छुट्टी के लिए पत्र लिख आए थे चर्चा में

Mon, 07 Dec 2020 09:29 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 07 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Body of missing MiG-29 pilot found 11 days after crash
मिग 29के लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : indiannavy.nic.in

भारतीय नौसेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए प्रशिक्षु ‘मिग 29के’ विमान हादसे के 11 दिन बाद लापता चल रहे दूसरे पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव बरामद हो गया है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के प्रवक्ता ने बताया कि गोवा के तट से करीब 30 मील दूर उनका शव सतह से 70 मीटर की गहराई पर बरामद किया गया। इस खोज अभियान में नौसेना ने दिन और रात एक कर दिए थे। खोज और बचाव के लिए अत्याधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया गया था। पहचान की पुष्टि करने के लिए डीएनए जांच कराने के लिए नमून भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

प्रवक्ता ने बताया कि विमान के साइड-स्कैन सोनार, एचडी कैमरे, एफडीआर/ सीवीआर समेत अन्य कई सामग्री बरामद की गई हैं।
 
 

वक्त बीतने के साथ ही बचने की उम्मीद कम हो जाती है

रक्षा विश्लेषक ने बताया कि हादसे के बाद हर घंटे के साथ पायलट को बचाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन ये उड्डयन की धारा से जुड़े मुख्य खतरे हैं। आमतौर पर ऐसे ऑपरेशन जो शुरू में 'खोज और बचाव' ऑपरेशन हैं और करीब एक सप्ताह के बाद केवल 'सर्च' ऑपरेशन में बदल जाते हैं। व्यक्ति को अगले सात वर्षों तक लापता माना जाता है और फिर उस व्यक्ति को एक निष्कर्ष पर पहुंचने वाली औपचारिकताओं के साथ मृत घोषित कर दिया जाता है।

11 दिन से जारी था तलाशी अभियान
पायलट निशांत की तलाश बीते 11 दिन से की जा रही थी। इसके लिए नौकाएं एवं विमान तैनात किए गए थे। निशांत का विमान 26 नवंबर को गोवा के तट से अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी दी।

नौसेना ने बयान में कहा था कि लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का पता लगाने के लिए नौसेना की नौकाएं एवं विमान तटीय क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। साथ ही गोताखोरों की मदद से पानी के भीतर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

नौसेना ने यह भी कहा था कि गोवा के तट से अरब सागर में लापता मिग-29 के विमान का कुछ मलबा मिला था, जिसमें विमान का टर्बो चार्जर, ईंधन टैंक इंजन, विंग इंजन समेत कुछ मलबा मिला है। रूस निर्मित विमान ने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और शाम में करीब पांच बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

26 नवंबर की दुर्घटना मिग -29 के समुद्री लड़ाकू बेड़े से जुड़ी चौथी दुर्घटना थी। भारत के शीर्ष लेखा परीक्षक ने चार साल पहले संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट में इंजन आधारित परेशानी, एयरफ्रेम समस्याओं, इसके फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम की कमियों और खराब सेवाक्षमता सहित डेक-आधारित लड़ाकू में कुछ कमियों की ओर इशारा किया था।

नौसेना ने लगा दी पूरी ताकत

भारतीय नौसेना का खोज और बचाव का प्रयास कमांडर निशांत का पता लगाने के लिए नौसेना के जहाजों और विमानों की व्यापक तैनाती की गई।  लैंडिंग गियर, टर्बोचार्जर, फ्यूल टैंक इंजन और विंग इंजन काउलिंग सहित विमान का कुछ मलबा स्थित था। भारतीय नौसेना के अनुसार, खोज के प्रयासों में लगे नौ युद्धपोतों और 14 विमानों के अलावा तट के किनारे पानी की खोज के लिए फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट को भी तैनात किया गया था। 

इसके अलावा, समुद्री/तटीय पुलिस की तलाश जारी थी। आसपास के मछली पकड़ने वाले गांवों को संवेदनशील बनाकर बचाव की मुहिम को तेज किया गया था। वहीं मिग -29के के प्राथमिक मलबे के आसपास के क्षेत्र में विशेष उपकरणों का उपयोग करके गोताखोरों और सीबेड मैपिंग द्वारा पानी के नीचे की खोज को भी सक्रिय किया गया था।

शादी की अनुमति के लिए लिखा पत्र हुआ था वायरल

अरब सागर में गिरे मिग-29के फाइटर जेट के लापता कमांडर निशांत सिंह का एक पत्र इस साल मई में वायरल हुआ था। दरअसल, मई की शुरुआत में सिंह ने अपने कमांडिंग ऑफिसर को अपनी शादी की अनुमति लेने के लिए यह पत्र लिखा था। वहीं, इसके जवाब में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा लिखा गया पत्र भी चर्चा का विषय बना था। यहां पढ़ें पूरा पत्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed