फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Body of four year old boy recovered from flooded nullah in maharashtra

Maharashtra: नाले में बहे बच्चे का मिला शव, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 01:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 01:44 PM IST
सार

पानी में बहे बच्चे को खोजने के लिए दमकल कर्मियों और ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मफतलाल कंपनी के पास से बच्चे के शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Body of four year old boy recovered from flooded nullah in maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ठाणे शहर के कलवा में एक नाले में चार साल का बच्चा बह गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसके शव को बरामद कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भास्कर नगर निवासी आदित्य मौर्य गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे नाले में बह गया था। मीडिया सेल के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि पानी में बहे बच्चे को खोजने के लिए दमकल कर्मियों और ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मफतलाल कंपनी के पास से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। शव को कलवा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। यह हादसा भी बारिश की वजह से हुआ है। 
विज्ञापन


बारिश के बीच मांग रहे लोग सहायता
ठाणे में भारी बारिश के बीच लोग फायर ब्रिगेड और आरडीएमसी से सहायता मांग रहे हैं। ठाणे में शुक्रवार को एक घंटे में 89.41 मिमी बारिश हुई। शहर में अभी तक 2,291.38 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष में 2,981.68 मिमी बारिश हुई थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शहर में पेड़, घर, और दीवार गिरने की घटनाएं हुई हैं। साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की शिकायतें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed