Karnataka: कर्नाटक के मठ में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज
कुडुर पुलिस थाने के प्रमुख ने बताया कि बसवलिंगा स्वामी की कथित खुदकुशी की घटना सोमवार सुबह रामनगर जिले के मगड़ी के पास केम्पापुरा गांव में हुई। उनका शव मठ के पूजा घर की खिड़की की जाली से फंदे पर लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के रामनगर जिले के श्री कंचुगल बंदे मठ के मुख्य पुजारी बसवलिंगा स्वामी (45) ने अपने कक्ष में कथित तौर पर फंदे पर लटक कर जान दे दी। उनके कक्ष से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उनकी अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुडुर पुलिस थाने के प्रमुख ने बताया कि बसवलिंगा स्वामी की कथित खुदकुशी की घटना सोमवार सुबह रामनगर जिले के मगड़ी के पास केम्पापुरा गांव में हुई। उनका शव मठ के पूजा घर की खिड़की की जाली से फंदे पर लटका मिला।
बसवलिंगा स्वामी 1997 में इस 400 साल पुराने मठ के मुख्य पुजारी बने थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कुछ शिष्यों ने उन्हें फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीलामंगला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कुछ लोगों पर चरित्र हत्या का आरोप
पोस्टमॉर्टम के बाद शव मठ को सौंप दिया गया। पुलिस को उनके कक्ष से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। मठ के सूत्रों के अनुसार कुछ लोग उनकी चरित्र हत्या का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया है।
कुछ बदमाश कर रहे थे ब्लैकमेल
रामनगर के पुलिस अधीकर एसपी संतोष बाबू ने कहा है कि हमने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ बदमाशों द्वारा बसवलिंगा स्वामी को ब्लैकमेल करने की आशंका जताई गई है। पहले उन लोगों से पूछताछ होगी, जो उनके करीबी थे। कुछ अन्य लोग लगातार फोन पर उनके संपर्क में थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कुछ बदमाशों ने उन्हें वीडियो कॉल कर परेशान किया था।
एक साल में मठ के स्वामी की खुदकुशी का दूसरा मामला
कर्नाटक में मठ के प्रमुख द्वारा खुदकुशी का एक साल में दूसरा मामला है। इसके पहले चिलुम मठ के बसवलिंगा स्वामी 19 दिसंबर 2021 को इसी तरह मृत मिले थे। कहा गया था कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था।
Karnataka | A body of another seer Basavalinga Swami of Sri Kanchugal Bande Mutt, aged 45, was found in a room of the mutt in Ramnagara district, yesterday. The seer had an unnatural death. Case registered at Kudur PS: Police
— ANI (@ANI) October 25, 2022
सितंबर में महिलाओं का ऑडियो टेप जारी होने के बाद एक स्वामी ने की थी खुदकुशी
इससे पहले सितंबर में कर्नाटक के श्री गुरु मैदिवालेश्वर लिंगायत मठ के स्वामी बसवा सिद्धलिंग स्वामी ने भी फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। पुलिस सूत्रों ने कहा था कि बसवा सिद्धलिंग स्वामी कथित तौर पर उस ऑडियो क्लिप से परेशान थे, जिसमें कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के कथित मामलों को लेकर दो महिलाएं चर्चा कर रही थीं। इन महिलाओं ने ऑडियो में उनके नाम का भी जिक्र था।
शरणारू को भेजा गया जेल
बसवा सिद्धलिंग स्वामी की खुदकुशी की घटना एक अन्य लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू द्वारा दो नाबालिग छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में जेल जाने के बाद हुई थी। शरणारू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पॉक्सो (POCSO) और एससी एसटी एक्ट (SC-ST ACT ) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।