{"_id":"5e47d8678ebc3ee5b73f7a75","slug":"board-exams-for-10th-and-12th-start-from-today-pm-advised-students-to-remain-stress-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पीएम की छात्रों को तनावमुक्त रहने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पीएम की छात्रों को तनावमुक्त रहने की सलाह
Sat, 15 Feb 2020 05:24 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 15 Feb 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे तनावमुक्त होकर खुशनुमा माहौल में बोर्ड परीक्षा दें। पीएम मोदी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को ‘एक्जाम वारियर’ बताते हुए कहा कि महीनों के कठिन परिश्रम और तैयारी का निश्चित तौर पर अच्छा परिणाम आयेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा आज शुरू हो रही है, सभी युवा एक्जाम वारियर, उनके माता पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं । मैं अपने युवा मित्रों से आग्रह करूंगा कि वे खुशनुमा और तनावमुक्त माहौल में बोर्ड परीक्षा दें।
विज्ञापन
As the CBSE Class X and XII exams commence today, best wishes to all young Exam Warriors, their parents and teachers. I urge my young friends to appear for the exams in a happy and stress-free manner. Months of hardwork and preparation will surely lead to great things!
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2020
गौरतलब है कि 18.89 लाख बच्चे 10वीं कक्षा और 12.06 लाख बच्चे 12वीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं।