फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMW Hit-And-Run Case: Shiv Sena Leader Arrested, Son On The Run In Mumbai

Maharashtra: वर्ली में हिट एंड रन मामले में नेता गिरफ्तार, बेटा फरार; सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 12:02 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jul 2024 12:02 AM IST
सार

Maharashtra: पुलिस ने बताया कि कार मिहिर शाह के नाम पर पंजीकृत है। दुर्घटना के समय मिहिर और उसका चालक कार में था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिहिर शाह ने बीती रात जुहू के एक बार में शराब पी थी।

विज्ञापन
BMW Hit-And-Run Case: Shiv Sena Leader Arrested, Son On The Run In Mumbai
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में आज सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। कार को मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद मिहिर के पिता राजेश और चालक राजेंद्र सिंह को मेडिकल के लिए ले जाया गया।   

विज्ञापन


आरोपी महाराष्ट्र के पालघर जिले के राजनेता राजेश शाह का बेटा है। राजेश शाह और उनके चालक राजेंद्र सिंह बिजावत को पुलिस के साथ सहयोग न करने के लिए शाम को गिरफ्तार किया गया और कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत नष्ट करने समेत अन्य धाराओं के तहत भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को भी लागू किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार मिहिर शाह के नाम पर पंजीकृत है। दुर्घटना के समय मिहिर और उसका चालक कार में था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिहिर शाह ने बीती रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने को कहा। कार वर्ली आई तो मिहिर ने जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नकवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी थे। दंपति मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन से काम पर जा रहे थे, तभी बीएमडब्ल्यू कार उनके वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीप को मामूली चोटें आईं। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिहिर ने अपने पिता को फोन किया और दुर्घटना के बारे में बताया। तब से उनका फोन बंद है। पुलिस की चार टीमें मिहिर की तलाश कर रही हैं। पुलिस की जांच में सबूतों को मिटाने की कोशिशों का भी खुलासा हुआ है। कार के शीशे पर एक पार्टी का स्टिकर लगा हुआ है, जिसे छिपाने के लिए खरोंच दिया गया। दुर्घटना के बाद कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी। लेकिन पुलिस ने वाहन को क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज से स्कैन कर लिया। 


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मैंने पुलिस से बात की है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed