फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMW hit and run Case: BMC razes illegal alterations in bar visited by main accused hours before accident

Worli Hit and Run case: जिस बार में गया था आरोपी उसके अवैध हिस्से को तोड़ा गया; जानें पूरा मामला

Wed, 10 Jul 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

मुंबई में वर्ली हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी और शिवसेना नेता राजेश शाह के 24 साल के बेटे को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस मामले में हर नए पहलू सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
BMW hit and run Case: BMC razes illegal alterations in bar visited by main accused hours before accident
बार के अवैध हिस्से को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में हर दिन नई कार्रवाई हो रही है। आबकारी विभाग के बाद अब मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बड़ा कदम उठाया है। एक दिन पहले जहां जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया था। वहीं अब इसके अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है। बता दें, आरोपी मिहिर शाह दुर्घटना से पहले इसी बार में गया था। 

विज्ञापन


बीएमसी ने यह फैसला दुर्घटना के बाद बार पर छापा मारने के बाद लिया है। गौरतलब है, मुंबई में वर्ली हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी और शिवसेना नेता राजेश शाह के 24 साल के बेटे को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। वह तीन दिनों से लापता था।
विज्ञापन


नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के के-वेस्ट वार्ड कार्यालय की टीम आज सुबह वाइस ग्लोबल तापस बार पहुंची और उसके अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले विभाग ने यह पता लगाने के लिए बार का निरीक्षण किया था कि कोई अनधिकृत बदलाव तो नहीं किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सौंपा गया था नोटिस 
उन्होंने कहा कि बार को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसे नोटिस दिया गया था। इससे पहले, आबकारी विभाग ने जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया था। 

पुलिस की जांच में खुलासा
आपको बता दें कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मुंबई के वर्ली इलाके में कावेरी नखवा नामक महिला को कुचल दिया था। कार ने महिला को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा था। इस हादसे में उनके पति प्रदीप नखवा भी घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद, मिहिर दो दिनों से अधिक समय तक लापता था। वह उसी बीएमडब्ल्यू कार से बांद्रा के कला नगर इलाके में गया था। 

यह है पूरा मामला
पुलिस ने मिहिर के ड्राइवर राजरिशी बिदावत को भी गिरफ्तार कर लिया था, जो कार में सवारी के दौरान उसके साथ था। बाद में, मिहिर ने अपने पिता राजेश शाह को फोन किया और घटना के बारे में बताया। इसके बाद, राजेश ने अपने बेटे को शहर छोड़ने को कहा और उससे कहा कि राजरिशी दुर्घटना की जिम्मेदारी ले लेगा। अपने पिता से बातचीत के बाद मिहिर इधर-उधर छिपने लगा। 


इस पूरे हादसे पहले, शनिवार रात मिहिर शाह और उसके दोस्त बार गए थे। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि बार के कर्मचारियों ने मिहिर को शराब दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed