बायकॉट तुर्किये की एक और नजीर: BMC नहीं खरीदेगा रोबोटिक लाइफबॉय, कमिश्नर ने की पुष्टि; PAK का समर्थन पड़ा भारी
आतंक का पनाहगाह पाकिस्तान का समर्थन करना तुर्किये को एक अच्छा सबक दे गया। फलस्वरूप अब तुर्किये को भारत की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब बीएमसी ने भी तुर्किये को बड़ा झटका दिया है। इसके तहत बीएमसी ने तुर्किये से रोबोटिक लाइफबॉय खरीदने की योजना रद्द की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने तुर्की से रोबोटिक लाइफबॉय खरीदने की योजना रद्द कर दी है। ये उपकरण समुद्र में डूबते लोगों को बचाने के लिए इस्तेमाल किए जाने थे और इन्हें मुंबई के गिरगांव चौपाटी, दादर शिवाजी पार्क, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई बीच पर लगाने की योजना थी। बीएमसी के कमिश्नर भूषण गगरानी ने पुष्टि की कि अब ये योजना बंद कर दी गई है।
बता दें कि इन रोबोटिक लाइफबॉय में दो वॉटर जेट, 10,000 mAh की बैटरी और 200 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता थी। ये समुद्र में 800 मीटर तक जा सकते थे और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकते थे।
ये भी पढ़ें:- DGCA: तुर्किये से तनाव के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला, टर्किश एयरलाइन के विमानों की लीज सिर्फ तीन महीने बढ़ाई
पाकिस्तान का समर्थन करने से बढ़ा विरोध
इस योजना का विरोध तब शुरू हुआ जब तुर्की ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल की सैन्य तनातनी में पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके बाद बीजेपी और शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों ने विदेशी उपकरणों की खरीद पर सवाल उठाए और 'मेक इन इंडिया' का समर्थन करने की मांग की।
पाकिस्तान का समर्थन तुर्कियो को पड़ा भारी
भारत के दुश्मन पाकिस्तान से दोस्ती तुर्किये को बहुत महंगी पड़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का खुला साथ देने के कारण भारतीयों ने तुर्किये के उत्पादों का बहिष्कार कर दिया। देश की एक दर्जन से अधिक बड़ी मंडियों ने तुर्किये के सेब सहित सभी फलों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया जिससे तुर्किये को भारी चोट पहुंची है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: 'हम हमला करते उससे पहले ही भारत ने...' तुर्किये में शहबाज का कबूलनामा; मुनीर को सबके सामने किया खड़ा
तुर्किये का हजारों करोड़ का नुकसान
पिछले वर्ष तुर्किये में करीब 3000 करोड़ खर्च करने वाले भारतीयों में आधे से ज्यादा पर्यटकों ने तुर्किये की यात्रा का अपना प्लान कैंसिल कर दिया, जिससे तुर्किये को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा देश की बड़ी शिक्षण संस्थाओं आईआईटी बांबे, जामिया, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और जेएनयू ने तुर्किये से अपने अनुबंध तोड़ लिए हैं जिससे वहां छात्रों का बड़ा नुकसान हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.