फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BK Hariprasad says BJP MP channel Illusion in karnataka over government 

कर्नाटक में सरकार गठन पर भाजपा सांसद का चैनल फैला रहा है भ्रम: बीके हरिप्रसाद

Tue, 22 May 2018 07:06 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
BK Hariprasad says BJP MP channel Illusion in karnataka over government 
कर्नाटक

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार के गठन को लेकर विरोधी भ्रम और अफवाहें फैला रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि सरकार के गठन को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। कांग्रेस और जद (एस) के बीच में कोई विरोधाभास नहीं है। हरिप्रसाद ने कहा कि किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, लेकिन विरोधी भ्रम फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसके लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर का नाम लिया और कहा कि उनका समाचार चैनल लगातार कांग्रेस-जद (एस) में सरकार के गठन को लेकर भ्रम फैलाने में लगा है।

विज्ञापन


बीके हरिप्रसाद के अनुसार राज्य में बदले घटनाक्रम ने राजनीतिक विरोधियों में बौखलाहट पैदा कर दी है। भाजपा ने धनबल के आधार पर राज्य में सरकार बनाने का सपना देखा था। उसके मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने से डर गए और इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से भाजपा के खेमे में बौखलाहट लगातार बढ़ रही है। उनके नेता राजीव चंद्रशेखर का समाचार चैनल लगातार गठित होने वाली नई सरकार को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैला रहा है। 

विज्ञापन


तालमेल से चलेगी स्थायी सरकार

हरिप्रसाद ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस और जद (एस) के सहयोग से बनने वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। दोनों दलों ने सरकार बनाने के फार्मूले पर काम किया है। अभी दोनों दल मुख्यमंत्री के साथ एक उपमुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के खेमे का होगा। सरकार में जद (एस) के 14 मंत्री हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या अधिक रहेगी। माना जा रहा है कि 20-21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। यह सब आज रात तक अंतिम रूप ले लेगा। बीके हरिप्रसाद ने कहा कि तालमेल के जरिए आपसी समझ के आधार पर कांग्रेस और जद (एस) राज्य में स्थायी सरकार देने जा रहे हैं। चाहे मंत्रियों की संख्या हो या फिर अन्य कहीं कोई मतभेद की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा के 19 मई को इस्तीफा देने के बाद जद (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से भेंट करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने उन्हें बुधवार को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस क्रम में एचडी कुमारस्वामी सभी समान विचार धारा वाले दलों के प्रमुख नेताओं से मिलकर उन्हें शपथ-ग्रहण समारोह में उपस्थित होने का निमंत्रण दे रहे हैं। सोमवार शाम सात बजे राहुल गांधी के आवास पर कुमारस्वामी की कांग्रेस अध्यक्ष से भी मुलाकात होगी। इससे पहले वह बसपा प्रमुख मायावती से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed