{"_id":"613b0ddf8ebc3eb7cf4958e3","slug":"bjpon-pm-modi-s-birthday-war-against-corona-will-intensify-workers-will-speed-up-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर तेज होगी कोरोना के खिलाफ जंग, कार्यकर्ता देंगे टीकाकरण को रफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर तेज होगी कोरोना के खिलाफ जंग, कार्यकर्ता देंगे टीकाकरण को रफ्तार
Fri, 10 Sep 2021 01:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:18 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा का हर बूथ लेवल कार्यकर्ता टीका लगवाने में लोगों की मदद करेगा।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को समर्पित करने का फैसला किया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण को रफ्तार दें। मीडिया को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 17 सितंबर को भाजपा का हर बूथ लेवल कार्यकर्ता टीका लगवाने में लोगों की मदद करेगा।
आठ लाख लोगों को करेंगे प्रशिक्षित
जेपी नड्डा ने कहा कि हमने जुलाई में संकल्प लिया था कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले दो लाख गांव के चार लाख लोगों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे वे कोरोना के खिलाफ बेहतर तरीके से जंग लड़ सकें। लेकिन सिर्फ 43 दिन में ही 6.88 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारा लक्ष्य आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन
चलेगा सेवा और समर्पण अभियान
इसके अलावा भाजपा की ओर से सेवा और समर्पण अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को शुरू होगा और अगले तीन सप्ताह तक चलेगा। इन तीन सप्ताह में भाजपा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी की ओर से 14 करोड़ राशन बैग बांटने और चार करोड़ थैंक्यू पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वे 70 साल के हो चुके हैं। ये कार्यक्रम उनके 71वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
On the occasion of PM Narendra Modi's birthday on September 17, BJP workers at booth level will help people get vaccinated against COVID-19 in order to achieve a high number of vaccinations on that day: BJP president JP Nadda in Delhi pic.twitter.com/3SPkFwbpDV
— ANI (@ANI) September 10, 2021