फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP worried about the illusion of farmers against the government

किसानों में सरकार के खिलाफ पनप रहे भ्रम से बीजेपी चिंतित

Thu, 12 Oct 2017 05:46 PM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
संजय मिश्र/ नई दिल्ली Updated Thu, 12 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
BJP worried about the illusion of farmers against the government
किसान आंदोलन

भाजपा ने देश की कृषि के लिए बढ़ती जनसंख्या को एक बड़ा कारण माना है। पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का कहना है कि कृषि संकट के लिए जनसंख्या का बेतहाशा बढ़ना और जोतों का छोटा होना सबसे बड़ा कारण है। कृषि क्षेत्र की इन सभी संकटों को उन्होंने कांग्रेस की देन बताया है।

विज्ञापन

 
केंद्र की मोदी सरकार को किसान हितैषी होने का प्रमाण देते हुए मस्त ने कहा है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। क्योंकि खेती-किसानी की दशा सुधारे बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। वैसे किसान मोर्चा अध्यक्ष मस्त कृषि क्षेत्र में बेहत्तर कार्य के लिए केंद्र सरकार की तारीफ जरूर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मगर किसानों के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ पनप रही नाराजगी को लेकर भाजपा चिंतित नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मिशन 2019 के जायके को किसानों की बूरी नजर न लगे इसलिए नाराजगी को थामने जल्द ही पार्टी के हजारों कार्यकर्ता जमीन पर किसानों के बीच होंगे। इस मामले में केंद्र और भाजपा साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बना रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं संग बैठक करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री

BJP worried about the illusion of farmers against the government
radha mohan singh

किसानों के बीच सरकार के खिलाफ पनप रहे असंतोष को दूर करने की कवायद में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह गुरूवार को पार्टी मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं संग मंथन करेंगे।
इस बैठक में पार्टी के किसान मोर्चा नेताओं के अलावा उन किसान नेताओं को भी बुलाया गया है जो कि भाजपा विचार के करीब हैं। नामी किसान नेता कृष्णवीर त्यागी भी बैठक में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि किसान नेताओं संग मंत्रणा कर राधा मोहन सिंह किसानों के बीच सरकार के खिलाफ पनप रहे असंतोष को थामने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने अपने 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बकायदा प्रशिक्षण देकर किसानों के बीच मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। ताकि किसान भाजपा के मिशन 2019 की राह में रोडा न बन पाएं। 

किसानों के बीच जाएंगे भाजपा के प्रशिक्षित नेता

BJP worried about the illusion of farmers against the government

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर का कहना है कि किसान मोर्चा पुरे देश में पहले से ही किसान संवाद का कार्यक्रम कर रहा है और जहां तक सरकारी उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाने की बात है तो इस मद्देनजर हम जिला एवं मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर काम में लगाने जा रहे हैं।

ताकि सरकार के योजनाओं की पूरी जानकारी किसानों को मिले और वे इसका लाभ ले सकें। प्रशिक्षण के लिए विषयवार पाठ्य सामग्री तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया जाएगा। जिसमें कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार के जरिए किए गए उपलब्धियों का भी उल्लेख रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed