फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp Worker Dead Body Founded on Tree In West Bengal Birbhoom District

बंगाल में नहीं रुक रही हिंसा: पेड़ पर लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Tue, 19 Apr 2022 01:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Apr 2022 01:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाम के बीरभूम जिले में एक बार फिर से हिंसा की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Bjp Worker Dead Body Founded on Tree In West Bengal Birbhoom District
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं अब इस घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बंगाल भाजपा ने इसे हत्या करार देते हुए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ग्रामीणों ने भी कहा है कि शख्स की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। जिस भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है उसका नाम पूर्णचंद्र नाग है। 

विज्ञापन


भाजपा ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप
बंगाल भाजपा ने कहा है कि यह किसी भी एंगल से आत्महत्या नहीं है। हमारे कार्यकर्ता की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। इसके लिए टीएमसी जिम्मेदार है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कब हुई घटना
मृतक के परिजनों के अनुसार पूर्णचंद्र नाग सोमवार शाम को घर से बाहर किसी काम से निकले थे। लेकिन देर शाम होने के बाद भी जब वे घर नहीं आए तो हमलोगों को शक हुआ। परिवार के लोग आसपास के गांव में तलाशी के लिए निकले लेकिन पूर्णचंद्र कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्य थाने में पहुंचे और लापता की डायरी लिखवाई। इसके कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि पूर्णचंद्र का शव उसके घर के पास ही स्थित एक पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना के बाद मल्लारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई समस्या नहीं थी: परिवार
वहीं जब पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि पूर्णचंद्रनाग दिहाड़ी मजदूर थे और छोटे-मोटे काम करके घर चलाते थे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ली थी हालांकि वे कभी बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। परिवार के लोगों ने आगे बताया कि उनके ऊपर कोई कर्ज भी नहीं था न ही किसी मानसिक समस्या से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed