{"_id":"603571eb8ebc3ee9607573ab","slug":"bjp-wins-in-gujarat-civic-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, जीतीं 576 में से 409 सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, जीतीं 576 में से 409 सीटें
Wed, 24 Feb 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में भाजपा का परचम...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। गुुजरात में छह नगर निगम की कुल 576 सीटों में से भाजपा को 409 पर जीत हासिल हो चुकी है, वहीं कांग्रेस को महज 43 सीटों पर कामयाबी मिली है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी उभर कर आई है और सूरत में 27 सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
कांग्रेस को सूरत में सबसे बड़ा झटका लगा है, जहां उसे एक भी सीट नहीं मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी ने यहां आठ सीटों पर जीत हासिल की है। बसपा ने जामनगर में तीन सीटों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद की 192 सीटें, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वडोदरा में 76 और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को चुनाव हुए थे। भाजपा ने अहमदाबाद में 62, राजकोट में 51, जामनगर में 50, भावनगर की 31 और वडोदरा में 61 व सूरत की 45 सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने अहमदाबाद में 10, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में पांच, वडोदरा में सात सीटें जीती हैं। आप ने 470 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, आप ने अकेले सूरत में 27 सीटों पर जीत दर्ज की है।
विकास और जनता की जीत
‘निकाय चुनावों के नतीजे असल में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई विकास की राजनीति और जनता के भरोसे की जीत है। मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई। यह गुजरात के लोगों की जीत है। गुजरात के लोगों ने विशेषज्ञों को यह दिखाया है कि सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत यहां लागू नहीं होता। - विजय रूपाणी, मुख्यमंत्री गुजरात
भाजपा पर भरोसे के लिए गुजरातवासियों का आभार
दो दशकों से जनता की सेवा में जुटी भाजपा के लिए यह विशेष क्षण है। समाज के हर वर्ग से मिले समर्थन के लिए शुक्रिया। कड़ी मेहनत और इस प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। यह विकास की राजनीति पर लोगों के भरोसे की जीत है। राज्य सरकार की नीतियों का नतीजा है कि हर आयुवर्ग के मतदाताओं, खासकर युवाओं ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गुजरात में राजनीति का नया युग
‘गुजरात में आम आदमी पार्टी को सूरत में 27 सीटों पर मिली जीत के साथ ही गुजरातवासियों ने राजनीति के नए युग में प्रवेश किया है। इसके लिए सभी को दिल से बधाई। गुजरात की जनता भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से आजिज आ चुकी है, ये लोग विकल्प तलाश रहे हैं और आप वह विकल्प बनकर उभरी है। जनता अब काम की राजनीति को वोट कर रही है।
- अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी संस्थापक