फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will raised death issue of its activities in suraksha yatra in Karnataka

सुरक्षा यात्रा के जरिए कर्नाटक में भगवा कार्यकर्ताओं की मौत का मुद्दा उछालेगी BJP

Tue, 27 Feb 2018 12:33 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will raised death issue of its activities in suraksha yatra in Karnataka
भाजपा

कर्नाटक में हिंदुत्व का मुद्दा गरमाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भगवा कार्यकर्ताओं की मौत को मुद्दा बनाएगी। संघ कार्यकर्ताओं की मौत को मुद्दा बनाने के प्रयास में कर्नाटक भाजपा ने 3 से 16 मार्च तक सूबे के तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इस यात्रा की शुरुआत सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार हेगड़े संयुक्त रूप से करेंगे। इसके समापन अवसर पर 16 मार्च को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। वैसे हाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी कर्नाटक के इन तटीय इलाकों का 20 से 22 फरवरी तक का तीन दिवसीय दौरा किया था। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उडुप्पी और दक्षिण कन्नण जिले के महत्वपूर्ण मंदिर और मठों का भी दौरा किया। पार्टी की रणनीति यहां तटीय इलाकों में हिंदुत्व के मुद्दे को हवा देने की है। यही वजह है कि शाह ने इलाके के प्रमुख मंदिर और मठों का दौरा कर अपने समर्थकों को संदेश देने का प्रयास किया था। सदानंद गौड़ा और अनंत हेगड़े इन इलाकों में पदयात्रा कर भाजपा की जमीन और मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा यात्रा निकालने की वजह को भाजपा ने हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच शांति और सद्भाव का संदेश देना बताया है, मगर पार्टी नेता अपने संबोधनों में भगवा कार्यकर्ताओं की मौत के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे। भाजपा का आरोप है कि सिद्धारमैया शासन में संघ के 24 कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। वैसे अमित शाह ने भी अपने दौरे के समय मौत के शिकार हुए कुछ भगवा कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिवार से दुख साझा किया था। अब पार्टी ने सदानांद गौड़ा और अनंत हेगड़े की पदयात्रा कराने का निर्णय लिया है।


गौड़ा को संघ समर्थक माना जाता है। वे कर्नाटक के तटीय इलाके मंगलुरू से आते हैं तो प्रखर एवं हिंदूवादी बयान देकर हेगड़े इन दिनों सूबे की भाजपा का सबसे हॉट चेहरा बने हुए हैं। राज्य भाजपा के अनुसार 3 मार्च को शुरू होने वाली सुरक्षा यात्रा को डीवी सदानंद गौड़ा कुशालनगर से हरी झंडी दिखाएंगे तो अनंत हेगड़े अंकोला से यात्रा की शुरुआत करेंगे। 16 मार्च को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूरतकल में यात्रा का समापन करेंगे। यात्रा के जरिए पार्टी की रणनीति हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed