फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will install one thousand chaupal for removing Shiv Sena from BMC

महाराष्ट्र: बीएमसी की सत्ता से शिवसेना को हटाने की तैयारी शुरू, भाजपा लगाएगी एक हजार चौपाल

Mon, 15 Mar 2021 10:57 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Mar 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP will install one thousand chaupal for removing Shiv Sena from BMC
देवेंद्र फडणवीस

एशिया की वैभवशाली नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में शिवसेना को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस कड़ी में मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने चौपाल की शुरुआत की है। सोमवार (15 मार्च) को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिमी उपनगर मालाड के दिंडोशी में चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


शिवसेना पर साधा निशाना
चौपाल का शुभारंभ करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल बीएमसी को कंगाल कर रहे हैं। मुंबई का जीवन आसान बनाने के लिए परिवर्तन जरूरी है। उसके लिए चौपाल बेहद उपयोगी साबित होगी। फडणवीस ने आरोप लगाया कि बीएमसी की एसटीपी परियोजना में 20 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार होने वाला है, लेकिन उसे हम होने नहीं देंगे। यह चौपाल मुंबई के गली-मुहल्लों तक जाएगी और परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मुंबई शहर की प्रमुख परियोजनाओं की मंजूरी दिलाई थी। सभी परियोजनाएं या तो धीमी कर दी गईं या रोक दी गईं। आरे कारशेड इसका उदाहरण है। इससे तो अगले पांच साल में भी मेट्रो नहीं चलाई जा सकेगी। यह सरकार अपनी जेब भरने का काम कर रही है। उद्धव ठाकरे की पुलिस हत्या में लिप्त है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा नेता प्रेम शुक्ल ने चौपाल का उद्देश्य साफ करते हुए बताया कि बीएमसी में हमारा लक्ष्य 150 सीटें जीतना है। पूर्व राज्यमंत्री विद्या ठाकुर ने कहा कि चौपाल के माध्यम से हम लोगों के बीच जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि अगली बार हमारा मेयर होना चाहिए। पिछली बार हम चूक गए थे, लेकिन इस बार नहीं चूकेंगे।  

उत्तर भारतीयों का स्वाभिमान जगाएंगे: आचार्य त्रिपाठी

मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पहली चौपाल की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि चौपाल को लेकर मुंबई के गली-मुहल्लों तक जाएंगे। समाज को एकजुट करेंगे। उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान को जगाएंगे। हम सभी जात-पात से ऊपर उठकर काम करेंगे। यह समाज कभी कांग्रेस के साथ था। कांग्रेस हमारे लोगों को डराती थी। उस वक्त हमारे ऑटो-टैक्सी वालों पर हमला कर हमें डराते थे, लेकिन जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने, तब हमले बंद हो गए।

अब शिवसेना को जवाब देने का वक्त: राजहंस सिंह
भाजपा की चौपाल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक और बीएमसी में सबसे अधिक समय तक नेता विपक्ष रहे राजहंस सिंह को सौंपी गई है। चौपाल के आयोजक राजहंस सिंह ने कहा कि हम उत्तर भारत के लोग मेहनती हैं। हम लोग कबीर, तुलसी की भूमि से हैं। महाराष्ट्र से हमें सम्मान और प्यार मिला। हम मराठी भाइयों को भी साथ लेकर चलेंगे। जो कभी (शिवसेना) हमारे साथ थे, उन्होंने हमारी ही पीठ में छुरा भोंका। अब उन्हें जवाब देने का वक्त आ रहा है। उस धोखे को हम सभी को नहीं भूलना है। इस बार हमें इतनी जोर से बटन दबाना है, जिसकी गूंज बीएमसी में सुनाई दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed