{"_id":"5964e22e4f1c1b681c8b45f8","slug":"bjp-will-decide-vice-presidential-candidate-during-mohan-bhagwat-amit-shah-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत-शाह की मुलाकात में तय होगा उपराष्ट्रपति का चेहरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भागवत-शाह की मुलाकात में तय होगा उपराष्ट्रपति का चेहरा
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत और अमित शाह
- फोटो : metrovaartha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति उम्मीदवार चयन में सभी चैंकाने के बाद भाजपा की रणनीति उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के मामले में भी ऐसा ही करने की है। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए गोपाल गांधी का चेहरा सामने करने के बाद भाजपा नेतृृत्व पर चेहरा चुनने को लेकर बेशक कोई दबाव नहीं है। बावजूद उसके पार्टी आलाकमान हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को संघ प्रमुख मोहन राव भागवत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात के बाद भाजपा उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के चेहरे से परदा हटाएगी। संघ प्रमुख मोहन राव भागवत के अलावा सह सरकार्यवाह कृृष्ण गोपाल और सुरेश सोनी भी दिल्ली में हैं।
मोदी पर आधारित किताब का लोकार्पण करेंगे भागवत
बुधवार को संघ प्रमुख मोहन राव भागवत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी साथ नजर आएंगे। भागवत को पीएम मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण करना है। सुलभ इंटरनेशनल के मुखिया डॉ बिंदेश्वरी पाठक ने पीएम मोदी के जीवन पर पुस्तक लिखी है। इस लोकार्पण अवसर पर भागवत के साथ अमित शाह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचजन्य के पूर्व संपादक बलदेव भाई शर्मा के जिम्मे है।