फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will decide today candidates for Lok Sabha elections, CEC meeting starts at BJP headquarters

BJP: लोकसभा चुनाव के लिए क्या आज तय होंगे भाजपा के उम्मीदवार, भाजपा मुख्यालय में सीईसी की बैठक

Thu, 29 Feb 2024 10:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Feb 2024 10:54 PM IST
सार

बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि कमजोरी श्रेणी वाली सीटों पर पार्टी अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार घोषित कर देगी...

विज्ञापन
BJP will decide today candidates for Lok Sabha elections, CEC meeting starts at BJP headquarters
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी की अहम समिति केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक गुरुवार शाम को हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि कमजोरी श्रेणी वाली सीटों पर पार्टी अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार घोषित कर देगी। इसके अलावा जो लिस्ट जारी होगी, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े नाम भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। बुधवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। बैठक में महिला केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य महिला उम्मीदवारों को कहां से उतारा जाए। इस पर विस्तार से मंथन हुआ है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। इसके बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अगले कुछ दिनों में जारी कर सकती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed