पश्चिम बंगाल: रथ यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से गरमाई भाजपा, हाईकोर्ट में करेगी अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा का मुद्दा गरमा गया है। टीएमसी सरकार ने भाजपा की राज्य में रथ यात्रा निकालने की अर्जी खारिज कर दी है। अब भाजपा इस मुद्दे को अदालत में ले जाने के मूड में है। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अदालत के दरवाजे हमारे लिए खुले हैं।
उन्होंने कहा कि हम अदालत के आदेश पर उनके (टीएमसी) साथ बैठे, लेकिन उन्होंने कहा कि वो यात्रा नहीं करने देंगे। इसलिए हम इस मामले में पश्चिम बंगाल उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ से अपील करेंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा की रथ यात्रा की अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि उसे खुफिया इकाई से जानकारी मिली है कि इससे राज्य के उन हिस्सों में सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है, जहां से रथ यात्रा प्रस्तावित है।
उधर राज्य सरकार के इस फैसले की भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ उनकी पार्टी हाईकोर्ट में अपील करेगी, जबकि दिलीप घोष ने राज्य सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से अलोकतांत्रिक बताया है।
WB BJP president Dilip Ghosh on TMC denied permission for BJP's Rath Yatra:Doors of the court are open for us. We sat with them (TMC) on the orders of the court, but they said they won't let the yatra take place. So we'll appeal to the single bench of the West Bengal High Court. pic.twitter.com/nfqcKd60fA
— ANI (@ANI) December 16, 2018