फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vs Congress: Smriti Irani took a jibe on Congress leader Rahul gandhi

BJP Vs Congress: गतिरोध पैदा करने वालों के सरगना हैं राहुल, कांग्रेस नेता पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

Wed, 20 Jul 2022 11:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 20 Jul 2022 11:08 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा, राहुल गांधी संसद में गतिरोध पैदा करने वालों की सरगना हैं। संसद में चर्चा न हो, कार्यवाही स्थगित होती रहे, इसके रचनाकार राहुल गांधी ही हैं।

विज्ञापन
BJP Vs Congress: Smriti Irani took a jibe on Congress leader Rahul gandhi
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

संसदीय कार्यवाही में व्यवधान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ईरानी ने कहा, राहुल गांधी ने कभी संसद में सवाल नहीं किया, हमेशा संसदीय कार्यवाही का अपमान किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता, जिनकी संसद में उपस्थिति 40% से कम है, जो व्यक्ति राजनीतिक रूप से अनुत्पादक रहा है, वह यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित कर रहा है कि संसद में कोई बहस न हो। 

विज्ञापन


ईरानी ने कहा, जिस व्यक्ति का पूरा राजनीतिक जीवन संसदीय प्रक्रियाओं का अपमान करने में व्यतीत हुआ है, वह लोकसभा की उत्पादकता को कम करने के लिए प्रयासरत है। ईरानी यहां भी नहीं रुकीं, उन्होंने कहा, राहुल गांधी से भाजपा के कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि आपने अपने संसदीय इतिहास में लोकसभा में कितने प्राइवेट मेंबर विधेयक लाए। स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी छोड़कर जाने के बाद राहुल गांधी ने संसद में एक प्रश्न नहीं किया है। 
विज्ञापन


गतिरोध पैदा करने वालों के सरगना 
भाजपा नेता ने कहा, राहुल गांधी संसद में गतिरोध पैदा करने वालों की सरगना हैं। संसद में चर्चा न हो, कार्यवाही स्थगित होती रहे, इसके रचनाकार राहुल गांधी ही हैं। स्मृति ईरानी ने कहा, भारत की संसद, भारत की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। देश की जनता ये चाहती है कि संसद में उन विषयों पर चर्चा हो, जो देश के हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी, जिनका राजनीतिक इतिहास इस बात से भी दिखता है कि वो देश में कब हैं और देश के बाहर कब हैं, ये उनकी पार्टी के लिए भी चिंता का विषय बन जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed