फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vs AAP: Complaint filed to seal Delhi Chief Minister's residence, BJP leader allegations

BJP Vs AAP: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को सील कराने के लिए शिकायत दर्ज, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Oct 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Oct 2024 08:36 PM IST
सार

BJP Vs AAP: दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली नगर निगम में शिकायत कर मुख्यमंत्री आवास (6 फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइन) में हुए अवैध अमलगमेशन की जांच कराने मांग की है। कपूर ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार को एक शिकायत पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
BJP Vs AAP: Complaint filed to seal Delhi Chief Minister's residence, BJP leader allegations
दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर - फोटो : एक्स/प्रवीण शंकर कपूर

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पूर्व विवादित आवास का मामला अभी भी ठंडा नहीं पड़ा है। मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को उक्त आवास से बाहर करने के बाद वही आवास उन्हें दोबारा आवंटित किया गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी भी इस मुद्दे को ठंडा नहीं पड़ने देना चाहती है। वह इस आवास के निर्माण में हुई कथित अनियमितता को सामने लाकर आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है। अब दिल्ली नगर निगम में शिकायत कर मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की मांग की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली नगर निगम में शिकायत कर मुख्यमंत्री आवास (6 फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइन) में हुए अवैध अमलगमेशन की जांच कराने मांग की है। कपूर ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार को एक शिकायत पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में अवैध विलय (अमलगमेशन) एवं गलत निर्माण करने का आरोप लगाया है। यह निर्माण दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया गया है।
विज्ञापन


प्रवीण शंकर कपूर ने आयुक्त से आग्रह किया है कि वह तत्काल इस संपत्ति का सर्वेक्षण कराएं और डीएमसी एक्ट की धारा 343 और 344 के तहत मामले को दर्ज करें। उन्होंने धारा 345A के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास को सील कराने का नोटिस जारी करने की मांग की है। पत्र में आयुक्त को सूचित किया गया है कि मास्टर प्लान 2021 (MPD 2021) के अनुसार सिविल लाइंस एक धरोहर संरक्षण क्षेत्र है जहां पुनर्निर्माण या संपत्तियों का विलय अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed