{"_id":"65742b24312f23fd870ef563","slug":"bjp-viksit-bharat-sankalp-yatra-pm-modi-jp-nadda-anurag-thakur-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'करोड़ों परिवारों को सरकारी लाभ मिले'; विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के लाभार्थियों से बोले PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'करोड़ों परिवारों को सरकारी लाभ मिले'; विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के लाभार्थियों से बोले PM मोदी
Sat, 09 Dec 2023 02:26 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:26 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के सोहना में इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवारों को उनकी सरकार की योजना से लाभ मिला है।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में पीएम मोदी के साथ संवाद किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से भी वर्चुअल बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना से निश्चित रूप से लाभ हुआ है।" पीएम मोदी ने कहा, जब किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन जीने की नई ताकत आती है।
'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए इस देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी है... हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। नतीजे बताते हैं कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरी गारंटी पर भरोसा दिखाया... कुछ राजनीतिक पार्टियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि झूठे वादों से उन्हें कुछ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि 'चुनाव सोशल मीडिया पीआर से नहीं जनता के बीच जा कर जीतना होता है।' उन्होंने कहा, चुनाव जीतने से पहले जनता का दिल जीतना जरूरी होता है।बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के सोहना से जुड़े। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य नेता-कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े।