फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP took a swipe at Rahul Gandhi says White House remarks on Indian democracy tight slap on his

Rahul Gandhi: भाजपा का राहुल गांधी पर वार, कहा- भारत के लोकतंत्र पर व्हाइट हाउस का बयान उनके लिए ‘करारा तमाचा’

Wed, 07 Jun 2023 03:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Jun 2023 03:51 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को लेकर दिया गया व्हाइट हाउस का बयान कांग्रेस के ‘युवराज’ के लिए एक करारा तमाचा है।

विज्ञापन
BJP took a swipe at Rahul Gandhi says White House remarks on Indian democracy tight slap on his
भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह विडंबना है कि अमेरिकी यात्रा के दौरान गांधी ‘‘बेशर्मी’’ से भारत के लोकतंत्र की आलोचना करते रहे, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ का कहना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को लेकर दिया गया व्हाइट हाउस का यह बयान कांग्रेस के ‘युवराज’ के लिए एक करारा तमाचा है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा था कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जफर इस्लाम ने ट्वीट कर कहा कि क्या यह विडंबना नहीं है कि जहां राहुल गांधी अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान बेशर्मी से हमारे लोकतंत्र की आलोचना करते रहे, वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। कांग्रेस के युवराज के लिए यह करारा तमाचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की तारीफ कर रही है, लेकिन राहुल गांधी अपने ही देश के बारे में विदेशी जमीन पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।



भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, वहां जा कर खुद ही देखिए : व्हाइट हाउस
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सामरिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है। निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी। जफर इस्लाम उन्हीं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।


'भारत के साथ बढ़ रहा रक्षा सहयोग'
किर्बी ने कहा कि 'भारत कई स्तरों पर अमेरिका का मजबूत सहयोगी है। उन्होंने कहा कि शंगरी-ला सम्मेलन में भी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने एलान किया था कि भारत के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, साथ ही भारत हिंद-प्रशांत महासागर की सुरक्षा के लिए गठित क्वाड का अहम सहयोगी है। ऐसी कई वजह है, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत ना सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों बल्कि बहुपक्षीय संबंधों के लिहाज से भी अमेरिका के लिए अहम सहयोगी है।' पीएम मोदी के आगामी दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed