{"_id":"66683ff8ae29b71cee09df50","slug":"bjp-to-start-nationwide-organisational-rejig-soon-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Who After JP Nadda: कौन होगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? जल्द ही पार्टी संगठन में करेगी व्यापक फेरबदल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Who After JP Nadda: कौन होगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? जल्द ही पार्टी संगठन में करेगी व्यापक फेरबदल
Tue, 11 Jun 2024 11:35 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:35 PM IST
सार
BJP to start nationwide organisational rejig soon: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब भाजपा को अपने नए पार्टी अध्यक्ष की तलाश है। इसके लिए भाजपा जल्द ही देशभर में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल करने वाली है। बता दें कि मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। इससे पहले ही भाजपा अपने नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी और जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा जल्द ही नए सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इस क्रम में सबसे पहले राज्यों में आंतरिक चुनाव होंगे। फिर पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं, मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बात करें तो उन्होंने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार भी संभाल लिया। नड्डा का भाजपा अध्यक्ष पद का कार्यकाल चुनाव से पहले ही कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया था।
नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। केंद्रीय कैबिनेट में उन्हें शामिल किए जाने से अध्यक्ष पद का चुनाव भी जरूरी हो गया है। हाल ही में भाजपा ने पार्टी के संविधान में बदलाव करते हुए अपनी शीर्ष इकाई यानी संसदीय बोर्ड को आपात परिस्थिति में पार्टी अध्यक्ष और उसके कार्यकाल से जुड़े फैसले लेने की शक्ति प्रदान की है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नड्डा के कार्यकाल को उनके पद पर किसी दूसरे नेता के चुने जाने तक फिर से बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ही होगा।
भाजपा फिर नियुक्त कर सकती है कार्यकारी अध्यक्ष
जब 2019 में अमित शाह भाजपा अध्यक्ष पद पर रहते हुए केंद्रीय गृह मंत्री बनाए गए थे, तब नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। बाद में 2020 में नड्डा को पार्टी का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसे देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा फिलहाल किसी नेता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जेपी नड्डा को कैबिनेट में नहीं शामिल करते हुए यह संदेश दिया था कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कोई मजबूत और अनुभवी नेता ही संभालेगा।
विज्ञापन
भाजपा के अनुभवी नेता संभाल रहे अहम मंत्रालय
फिलहाल भाजपा में अध्यक्ष पद संभालने के लिए किसी बड़े नाम की चर्चा नहीं है। इसकी वजह यह है कि पार्टी के जितने भी अनुभवी नेता हैं, वे केंद्र में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव संगठनात्मक रूप से सक्षम नेता माने जाते हैं। कयास थे कि इन दोनों के नाम पर विचार हो सकता है, लेकिन नई सरकार में ये दोनों नेता केंद्र में मंत्री बन गए हैं। अब भाजपा राज्य के किसी बड़े नेता या किसी राष्ट्रीय महासचिव को यह जिम्मेदारी दे सकती है।
लोकसभा चुनाव पर था भाजपा का फोकस
लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए भाजपा कुछ राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश शामिल है। उधर, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार अब केंद्र में मंत्री हैं, जबकि बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी राज्य में उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी अब राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं।