फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to cook khichdi at amit shah rally world record

लोकसभा चुनाव से पहले 'वोटों की खिचड़ी' पकाने की तैयारी में भाजपा

Wed, 02 Jan 2019 09:08 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Wed, 02 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
BJP to cook khichdi at amit shah rally world record
Vishnu manohar- Nitin gadkari
लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा 'खिचड़ी' पकाने की तैयारी में है। खिचड़ी पकाकर पार्टी का प्रयास न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है बल्कि एक विशेष तबके के मतदाताओं को साधने का भी प्रयास है। बताया जा रहा है कि रविवार को पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में 3000 किलो खिचड़ी बनाएगी। यह खिचड़ी अनुसूचित जाति के मतदाताओं के घरों से जुटाए गए चावल और दाल से बनेगी। पार्टी ने इसके लिए विशेष तैयारी की है।
विज्ञापन

'समरसता' की खिचड़ी पकेगी

पार्टी ने खिचड़ी को समरसता खिचड़ी का नाम दिया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के एक सदस्य ने बताया कि लगभग दो लाख अनुसूचित जाति के परिवारों से खिचड़ी की सामग्री जुटाई गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिराहा ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाली भीम महासंगम की समरसता खिचड़ी के लिए हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी संपर्क में है। गिराहा ने बताया कि पहले खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बना चुके मोहन और उनकी टीम को समरसता खिचड़ी पकाने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


दो लाख लोगों ने दी सामग्री

खिचड़ी बनाने के लिए विशेष बर्तनों का इंतजाम किया गया है। 3000 किलो खिचड़ी पकाने के लिए 20 फीट व्यास और 6 फिट गहरा बर्तन मंगाया गया है। सूत्रों के अनुसार इस रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इससे पहले पार्टी के नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने पिछले साल अक्टूबर में खिचड़ी बनाने का विशाल आयोजन किया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिचड़ी के साथ संकल्प पत्र भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क कर रहे हैं। यह पत्र रैली में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को सौंपे जाएंगे।  

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि समरसता खिचड़ी के माध्यम से बंटे हुए अनुसूचित समाज को एक किया जाएगा। समाज में समरसता का भाव और एकता लाने का यह प्रयास है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग कहीं ना कहीं अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हम भीम महासंगम विजय संकल्प 2019 के माध्यम से यह संदेश समाज को देना चाहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी दिल से अनुसूचित समाज का भला चाहते हैं। 

मंत्रालय ने भी बनाया था खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड

BJP to cook khichdi at amit shah rally world record
world food festival
सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर और खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय ने  918.8 किलो की खिचड़ी बनाई थी।  नवंबर 2017 के वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में यह खिचड़ी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed