फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP threat in Bengal, Will target four TMC leaders for one BJP leader attacked

बंगाल में भाजपा की धमकी, हमारे एक नेता के बदले चार तृणमूल नेताओं को बनाएंगे निशाना

Mon, 12 Oct 2020 09:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
BJP threat in Bengal, Will target four TMC leaders for one BJP leader attacked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं ने सोमवार को धमकी दी है कि हम अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई तथा हत्या के मामलों में केरल की तर्ज पर बदला लेंगे। भाजपा के एक नेता पर हमले के बदले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार नेताओं को निशाना बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष बिस्वप्रियो रॉय चौधरी ने सोमवार को कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह चेतावनी दी। रॉय चौधरी ने शनिवार को पार्टी के मुर्शिदाबाद जिला के अध्यक्ष की कार पर हुए कथित बम हमले को लेकर यह टिप्पणी की। रॉय चौधरी ने आरोप लगाया कि विस्फोट में कार की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन



रॉय चौधरी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है और हमें शांति बहाली की आवश्यकता है। हर दिन हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने केरल में भी यही स्थिति देखी थी। केरल में जब लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा कार्यकर्ता हमलों में मारे जा रहे थे, तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई करने का फैसला किया था। उन्होंने मारे गए प्रत्येक आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता के लिए चार लोगों को निशाना बनाया। अगर शनिवार को हुई घटना में उचित जांच नहीं की जाती है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो हम भी केरल की तर्ज पर बदला लेंगे।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के भाजपा उपाध्यक्ष बिस्वप्रियो रॉय चौधरी ने कहा, “हम हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन अगर लोगों को लगता है कि हम चुपचाप अपने लोगों पर हमले होते और उन्हें मरते देखते रहेंगे, तो वे गलत हैं। हम एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। हम अन्याय का विरोध करते हैं, गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं।अगर वह काम नहीं करता है, तो हम अन्याय का बदला लेने में संकोच नहीं करते हैं। अगर यह स्थिति बनी रही तो हम हर एक हमले के लिए चार लोगों को निशाना बनाएंगे।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed