फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Tejasvi Surya criticises Karnataka govt for delaying K-RIDE MD appointment

भाजपा का वार: देश की सिलिकॉन सिटी में जाम पर सिद्धारमैया गंभीर नहीं, K-RIDE में MD की नियुक्ति में देरी पर रार

Sat, 07 Oct 2023 04:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 07 Oct 2023 04:25 PM IST
सार

एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि के-राइड में पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक की नियुक्ति में देरी से साफ दिखता है कि राज्य सरकार बेंगलुरु की भीड़भाड़ कम करने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
BJP Tejasvi Surya criticises Karnataka govt for delaying K-RIDE MD appointment
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सिलिकॉन सिटी के नाम से जाने जाने वाले बेंगलुरु में जाम एक बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिए कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के 190 किमी लंबी सुरंग सड़क के निर्माण के प्रस्ताव के बाद बेंगलुरू दक्षिण से सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी-कर्नाटक (K-RIDE) में पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक (एमडी) की नियुक्ति की प्रक्रिया में कथित तौर पर देरी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की।  

विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि के-राइड में पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक की नियुक्ति में देरी से साफ दिखता है कि राज्य सरकार बेंगलुरु की भीड़भाड़ कम करने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के-राइड में पूर्णकालिक एमडी की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने में फेल साबित हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि के-राइड के पास पूर्णकालिक एमडी नहीं है। हालांकि रेल मंत्री के साथ मेरे हस्तक्षेप पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन यह बुनियादी पात्रता मानदंडों का पालन करने में फेल साबित हुई है। बता दें कि  के-राइड को बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना का काम सौंपा गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सिद्दारमैया सरकार को इसे प्राथमिकता देनी चाहिए। इस संबंध में जल्द से जल्द रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार फिर से विज्ञापन देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान में बेंगलुरु की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिशीलता बुनियादी ढांचा परियोजनाओं बीएमआरसीएल और के-राइड दोनों में पूर्णकालिक एमडी नहीं हैं। बावजूद इसके सरकार 190 किलोमीटर लंबी सुरंग सड़क बनाने की योजना बना रही है। 


डीके शिवकुमार ने सुरंग सड़क बनाने के प्रस्ताव के बारे में दी जानकारी
इस बीच, कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में भारी जाम से बचने के लिए  190 किलोमीटर लंबी सुरंग सड़क का प्रस्ताव दिया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधान सौध में इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार 45 दिनों के भीतर इस संबंध में सार्वजनिक निविदाएं आमंत्रित करेगी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इस संबंध में वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और उन्होंने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed