फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Targets Mamata Over ‘Cut Money’ in Pariborton Yatra, Says Party Bringing Hope of Development in Bengal

परिवर्तन यात्रा: 'कट मनी' को लेकर भाजपा ने ममता को घेरा, प. बंगाल में विकास की उम्मीद जगा रही भाजपा

Sun, 01 Mar 2026 07:21 PM IST
Amit Sharma Amit Sharma
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Targets Mamata Over ‘Cut Money’ in Pariborton Yatra, Says Party Bringing Hope of Development in Bengal
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आज एक मार्च से अपनी परिवर्तन यात्रा (Poriborton Yatra) की शुरुआत कर दी। पहले ही दिन पार्टी ने टीएमसी सरकार में हो रहे कथित भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। पार्टी ने लोगों से प. बंगाल में सत्ता में आने पर 'कट मनी' वाले कुशासन से मुक्ति दिलाने का वादा किया। पार्टी ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन में पश्चिम बंगाल के विकास की दौड़ में ठहर जाने का आरोप लगाया। भाजपा ने परिवर्तन यात्रा में लोगों से वादा किया कि वे सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल का पुराना गौरव वापस लाएंगे और राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार को गति देंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग चुनावी रणनीति अपना रही भाजपा     
भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। वह शहरी इलाकों में लोगों को बता रही है कि ममता बनर्जी के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में नया निवेश आना बंद हो गया जिससे पश्चिम बंगाल में रोजगार का निर्माण नहीं हुआ। उसका वादा है कि उसके सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में गुजरात-महाराष्ट्र की तर्ज पर औद्योगिक विकास किया जाएगा। इसके अलावा शहरी वोटरों को कोलकाता के  सांस्कृतिक गौरव की वापसी की बातों से भी आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण इलाकों में पार्टी केंद्र सरकार के किसानों के लिए किए गए कामकाज को गिना रही है। मतदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पालन को बढ़ावा देने और नारियल-जूट के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सहारे लोगों को स्वरोजगार पाने में हुई मदद के बारे में जानकारी दे रही है। ग्रामीण मतदाताओं से पार्टी यह वादा कर रही है कि उसके सत्ता में आने पर किसानों, मछली पालकों को विकास के पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ, सीमा सुरक्षा का मुद्दा अहम
भाजपा इस पूरे चुनाव में घुसपैठ का मुद्दा पूरे जोर शोर से उठा रही है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सभी बड़े नेता और प. बंगाल के स्थानीय नेता लोगों को इस बात पर आकर्षित कर रहे हैं कि घुसपैठियों के चले जाने से प. बंगाल में हिंसा का माहौल कम होगा, लोगों को रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एसआईआर के बाद यह मुद्दा और ज्यादा गंभीर हो गया है। पार्टी इस मुद्दे को पूरे देश की सुरक्षा के साथ जोड़ते हुए मजबूती से लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। 

नहीं देनी होगी कट मनी
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, राजीव सिन्हा और सौमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि टीएमसी के सत्ता में आने के बाद लोगों को अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए कट मनी देना अनिवार्य हो गया है। बिना कट मनी के लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी ने वादा किया कि उसके सत्ता में आने के बाद यह 'कट मनी कल्चर' समाप्त कर दिया जाएगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

100 महारथी उतरेंगे मैदान में
परिवर्तन यात्रा में भाजपा के केंद्र और राज्यों के सौ महारथी मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के स्थानीय नेताओं की एक पूरी फौज प. बंगाल में लगातार सभाएं-रैलियां आयोजित कर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। 

5000 किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 281 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। इस दौरान 63 बड़ी जनसभाओं के साथ हर विधानसभा में यात्रा के स्वागत की छोटी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके जरिए एक करोड़ से अधिक मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के साथ इस परिवर्तन यात्राओं का समापन होगा।     


तृणमूल कांग्रेस ने किया हमला
तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर पहले ही दिन जोरदार हमला किया है। टीएमसी ने परिवर्तन यात्रा को भाजपा का 'वार्षिक कार्यक्रम' करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा को पश्चिम बंगाल के लोगों ने पहले ही नकार दिया है, लेकिन इसके बाद भी भाजपा की आईटी सेल सोशल मीडिया पर परिवर्तन यात्रा के नाम पर भारी संदेश भेजकर एक हलचल पैदा करने की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में लोग नहीं आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed